आज का पंचांग

तिथि और स्थान अनुसार पंचांग की सटीक जानकारी निःशुल्क

New Delhi, Delhi, Indiaमंगलवार, 24 नवंबर 2026

आज का पंचांग तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण

आज की तिथिपूर्णिमा
वारमंगलवार
नक्षत्रकृतिका तक 18:01
ज्योतिष योगपरीघा
आज का करणविष्टि
पक्षपूर्णिमा

मास, संवत और ऋतू

ऋतुशरद
शक संवत1948 विश्वावसु
विक्रम संवत2083 विश्वावसु
अयनदक्षिणायन
अमांतकार्तिक
पूर्णिमांतकार्तिक
☀️

सूर्योदय

01:20 am
🌅

सूर्यास्त

11:54 am
🌕

चंद्रोदय

11:27 am
🌑

चंद्रास्त

12:51 am
--:--:--घटी · पल · विपल

वैदिक घड़ी

दिनमान

सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक का समय 60 बराबर घटी में बँटा है।

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्तसे24-11-26 05:03:13 AMतक24-11-26 05:56:56 AM
अभिजीत मुहूर्तसे24-11-26 11:46:28 AMतक24-11-26 12:28:43 PM

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

कंटक / मृत्युसे24-11-26 06:50:40 AMतक24-11-26 08:09:54 AM
राहु कालसे24-11-26 02:46:03 PMतक24-11-26 04:05:17 PM
कालवेला / अर्धयामसे24-11-26 08:09:54 AMतक24-11-26 09:29:08 AM
यमघंटासे24-11-26 09:29:08 AMतक24-11-26 10:48:22 AM
यमगंडसे24-11-26 09:29:08 AMतक24-11-26 10:48:22 AM
Gulika Kaalसे24-11-26 12:07:35 PMतक24-11-26 01:26:49 PM

चंद्र बल और तारा बल

चंद्र बलमेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, कुम्भ, मीन
तारा बलअश्विनी, कृतिका, आद्र, पुष्या, माघ, उत्तर फाल्गुनी, स्वाति, अनुरुद्ध, मुला, उत्तरा अशधा, शताभिशा, उत्तर भद्रपद

चंद्र और सूर्य राशि

चंद्र राशिमेषतक 01:55
सूर्य राशिवृश्चिक

ग्रहों की स्थिति

PlanetsRashiLongitudeनक्षत्रPada
AscendantScorpio6°30′13″Anuradha1
SUNScorpio7°31′48″Anuradha2
MOONAries29°38′20″Krittika1
MERCURYLibra18°23′18″Swati4
VENUSLibra0°31′45″Chitra3
MARSLeo4°59′7″Magha2
JUPITERLeo2°12′34″Magha1
SATURNPisces13°57′13″Uttara Bhadrapada4
RAHUAquarius0°37′3″Dhanishta3
KETULeo0°37′3″Magha1

आज और आगामी त्योहार

आने वाले त्योहारों और व्रतों की तैयारी पहले से करें — तिथि, पक्ष और तारीख के साथ।

"आज का पंचांग" का शाब्दिक अर्थ है आज के दिन के 'पांच अंग'। ये पाँच अंग हैं: तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण। वैदिक ज्योतिष में किसी भी दिन के इन पांचों अंगों का विश्लेषण करके दिन की शुभता और ग्रहों की स्थिति का आंकलन किया जाता है।

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से पहले आज का पंचांग देखने की परंपरा सदियों पुरानी मानी जाती है। दैनिक जीवन में सही समय और सही मुहूर्त का चुनाव ही सफलता का आधार बनता है। आज का पंचांग आपको दिन भर की ग्रहों की चाल, शुभ-अशुभ समय (जैसे अभिजित मुहूर्त और राहूकाल) और धार्मिक पर्व-त्योहारों की सटीक जानकारी प्रदान करता है, ताकि आप अपने हर कार्य को शुभ और फलदायी बना सकें।

हिन्दू पंचांग केवल तारीख बताने वाला कैलेंडर नहीं है, बल्कि यह दिन के शुभ-अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति और ज्योतिषीय संकेतों की जानकारी देने वाला वैदिक माध्यम भी माना जाता है। दैनिक पंचांग की मदद से यह जाना जाता है कि आज कौन सी तिथि चल रही है, कौन सा वार है, कौन सा नक्षत्र प्रभाव में है और दिन का कौन सा समय शुभ या अशुभ है । 

आज के समय में भी कई लोग यात्रा, पूजा-पाठ, खरीदारी, नया बिज़नेस शुरू करने या किसी महत्वपूर्ण फैसले लेने से पहले आज के पंचांग की तिथि, वार , नक्षत्र , होरा , करण, शुभ चौघड़िया मुहूर्त और अशुभ राहु काल जैसी जानकारी जरूर देखते हैं। मान्यता है कि सही समय पर शुरू किया गया काम सकारात्मक परिणाम देता है और रुकावटें कम आती हैं।

पंचांग क्या है?

पंचांग ग्रहों, चंद्रमा और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर तैयार किया जाता है। ज्योतिष के जानकार इसी की मदद से यह समझते हैं कि दिन का कौन सा समय शुभ रहेगा और किस समय सावधानी बरतनी चाहिए। यही वजह है कि पूजा-पाठ, विवाह, गृह प्रवेश, वाहन खरीदारी, नई नौकरी, व्यापार या किसी महत्वपूर्ण कार्य से पहले आज का पंचांग (aaj ka panchang) जरूर देखा जाता है। दैनिक पंचांग में आज की तिथि, आज का वार, आज का नक्षत्र, आज का योग, आज का होरा और आज का करण। जैसी जानकारियां दी जाती हैं, जिन्हें पंचांग के मुख्य अंग माना गया है। इनके आधार पर दिन-रात के चौघड़िया और दिन के प्रभाव का अनुमान लगाया जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर दिन ग्रहों की स्थिति बदलती रहती है, इसलिए हिन्दू पंचांग भी रोज अलग होता है। पुराने समय में लोग किसी भी शुभ कार्य से पहले पंचांग देखकर ही समय तय करते थे और आज भी यह परंपरा काफी हद तक जारी है। आसान भाषा में कहें तो आज का पंचांग तिथि, वार और नक्षत्र व्यक्ति को सही समय चुनने और दिन की बेहतर योजना बनाने में मदद करता है।

आज का पंचांग क्या बताता है?

एस्ट्रोटोक (Astrotalk) पर आज का पंचांग दिन की महत्वपूर्ण ज्योतिषीय जानकारियां जैसे तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण और पक्ष के साथ-साथ राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त जैसी बातें बताता हैं। इसके अलावा पंचांग ग्रहों की स्थिति, राशि परिवर्तन, गोचर और अन्य ज्योतिषीय प्रभावों की जानकारी भी देता है।

दैनिक पंचांग देखने के फायदे

  • आज का पंचांग देखने से व्यक्ति को दिन के शुभ-अशुभ समय और ग्रहों के प्रभाव को समझने में मदद मिल सकती है। कई लोग मानते हैं कि पंचांग देखकर दिन की शुरुआत करने से कामों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सकता है और जरूरी फैसले सही समय पर लिए जा सकते हैं।
  • दैनिक पंचांग खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जाता है, जो विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यापार, पूजा-पाठ या किसी बड़े कार्यक्रम की योजना बना रहे होते हैं। पंचांग की मदद से शुभ मुहूर्त और सही समय की जानकारी आसानी से मिल जाती है।
  • आज का पंचांग व्यक्ति को आत्मविश्वास और मानसिक स्पष्टता देने में भी सहायक माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहों और समय की सही समझ व्यक्ति को अपने जीवन, करियर और रिश्तों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने में मदद कर सकती है।
  • आसान शब्दों में कहें तो पंचांग केवल धार्मिक जानकारी नहीं देता, बल्कि यह व्यक्ति को अपने दिन की बेहतर योजना बनाने और सही समय चुनने का मार्गदर्शन भी देता है।

अपने दिन से जुड़ी भविष्यवाणी जानने के लिए हमारा आज का राशिफल ज़रूर पढ़ें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q: क्या आज का पंचांग हर दिन बदलता है?

A: हाँ, ग्रहों और चंद्रमा की स्थिति बदलने के कारण आज का पंचांग रोज़ बदलता रहता है।

Q: आज का पंचांग, तिथि, वार, नक्षत्र कैसे पता चलते हैं?

A: पंचांग में ग्रहों और चंद्रमा की गणना के आधार पर तिथि, वार और नक्षत्र की जानकारी दी जाती है।

Q: पंचांग में 'चौघड़िया' का क्या मतलब है?

A: आज का चौघड़िया दिन और रात के समय को विभक्त करने वाला एक त्वरित समय-चक्र है। इसमें शुभ, लाभ, अमृत और चर को कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है, जबकि उद्वेग, रोग और काल नामक समय खंडों को अशुभ मानकर त्याग दिया जाता है।

Q: आज का पंचांग शहर के अनुसार अलग क्यों होता है?

A: आज का पंचांग शहर के अनुसार अलग-अलग होने का मुख्य कारण देशांतर और अक्षांश हैं। ज्योतिषीय पंचांग की गणना सूर्योदय के आधार पर होती है। अलग-अलग शहरों में सूर्योदय के समय में अंतर होता है, जिस कारण पंचांग शहर के अनुसार अलग होता है

Q: क्या मैं कल या किसी और दिन का पंचांग भी देख सकता हूं?

A: हां, आप आज, कल या किसी भी वर्ष के दिन का पंचांग देख सकते हैं। आप जिस दिन का पंचांग देखना चाहते हैं, उस दिन की तिथि और वर्ष चुनकर पंचांग देख सकते हैं और शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं।

Q: आज का पंचांग किस समय से लेकर किस समय तक मान्य होता है?

A: आज का पंचांग तिथि के अनुसार मान्य होता है, जो एक सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक होता है। कई बार आज के पंचांग में एक तिथि 24 घंटे न होकर न्यूनतम 19 घंटे और अधिकतम 26 घंटे की भी हो सकती है।