आज का लव राशिफल

क्या आप जानना चाहते हैं कि आज आपकी लव लाइफ और आपका रिश्ता कैसा रहेगा? अगर हां तो अपने रोमांटिक रिश्ते, शादी और भावनात्मक जुड़ाव के बारे में ज्योतिषीय जानकारी पाने के लिए आज का लव राशिफल देखें। बस अपनी राशि चुनें और जानें कि आज ग्रहों की चाल आपकी लव लाइफ के बारे में क्या संकेत दे रही है। वैदिक ज्योतिष के सिद्धांतों के अनुसार, आज के लिए आपकी लव लाइफ की भविष्यवाणी ग्रहों की स्थिति और उनके गोचर पर आधारित होती है। अपने दैनिक लव राशिफल की मदद से भावनात्मक जुड़ाव और रिश्तों के बारे में जानें।

 

प्रेम विशेषज्ञ से पूछें

राशि के अनुसार प्रेम राशिफल

सभी 12 राशियों के लिए प्रेम कि भविष्यवाणी पढ़ें

मेष
मेष
स्वामी ग्रह: मंगल
शुभ अंक:4शुभ रंग:

सूर्य का वृश्चिक राशि में होना आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगा। आज प्यार के मामले में थोड़ा जोखिम उठाने और नई शुरुआत करने का अच्छा समय है। हमारे ज्योतिषियों की सलाह है कि दिल की बात कहने से पीछे न हटें।

और पढ़ें
वृषभ
वृषभ
स्वामी ग्रह: शुक्र
शुभ अंक:7शुभ रंग:

आज शुक्र का प्रभाव आपके रोमांटिक जीवन को खास बना सकती है। किसी खास व्यक्ति की ओर से प्यार का इजहार हो सकता है या पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि इस खूबसूरत समय का आनंद लें।

और पढ़ें
मिथुन
मिथुन
स्वामी ग्रह: बुध
शुभ अंक:1शुभ रंग:

बुध के प्रभाव से आज प्रेम जीवन में कुछ बातें आपको उलझन में डाल सकती हैं। हर चीज का मतलब निकालने के बजाय रिश्ते को स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ने दें। हमारे ज्योतिषियों की सलाह है कि पार्टनर पर भरोसा रखें और बेवजह शक न करें।

और पढ़ें
कर्क
कर्क
स्वामी ग्रह: चंद्र
शुभ अंक:8शुभ रंग:

आज रिश्ते की परेशानियों को नजरअंदाज करने के बजाय उन पर बात करने का समय है। चंद्रमा आपको मन में कोई बात है तो पार्टनर के सामने रखने की सलाह दे रहे हैं। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि बातचीत से समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करें।

और पढ़ें
सिंह
सिंह
स्वामी ग्रह: सूर्य
शुभ अंक:5शुभ रंग:

अगर आपका प्रेम जीवन कुछ नीरस हो गया है, तो आज शुक्र कुछ नया करने की सलाह दे रहे हैं। पार्टनर के साथ अचानक डेट का प्लान बना सकते हैं। सिंगल लोगों को भी पहल करनी चाहिए। हमारे ज्योतिषियों की सलाह है कि प्यार में नए अनुभवों से न डरें।

और पढ़ें
कन्या
कन्या
स्वामी ग्रह: बुध
शुभ अंक:4शुभ रंग:

शुक्र के प्रभाव से आज किसी पुराने साथी का मैसेज या अचानक मुलाकात आपको हैरान कर सकती है। पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं, लेकिन तुरंत कोई फैसला न लें। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि अपनी भावनाओं को समझकर ही आगे बढ़ें।

और पढ़ें
तुला
तुला
स्वामी ग्रह: शुक्र
शुभ अंक:5शुभ रंग:

शुक्र के प्रभाव से आज आप अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। पार्टनर के प्रति आपका लगाव और उन्हें खोने का डर बढ़ सकता है। हमारे ज्योतिषियों की सलाह है कि प्यार में भरोसा बनाए रखें और अपने रिश्ते में बेवजह किसी तीसरे को जगह न दें।

और पढ़ें
वृश्चिक
वृश्चिक
स्वामी ग्रह: मंगल
शुभ अंक:2शुभ रंग:

चंद्रमा के प्रभाव से आज आपकी बॉडी लैंग्वेज आपकी भावनाओं को शब्दों से ज्यादा जाहिर कर सकती है। पार्टनर आपके हावभाव से मन की बात समझ सकता है। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि अपने व्यवहार और भावनाओं के बीच तालमेल बनाए रखें।

और पढ़ें
धनु
धनु
स्वामी ग्रह: गुरु
शुभ अंक:2शुभ रंग:

शुक्र के प्रभाव से आज एक दूसरे के लिए समय निकालना आपके रिश्ते को मजबूत बनाएगा। अगर पार्टनर के साथ इस मामले में कोई असंतुष्टि है, तो खुलकर बात करें। हमारे ज्योतिषियों की सलाह है कि अपनी जरूरतों को लेकर संकोच या अपराधबोध महसूस न करें।

और पढ़ें
मकर
मकर
स्वामी ग्रह: शनि
शुभ अंक:4शुभ रंग:

आज पार्टनर को आपके साथ और सहयोग की जरूरत हो सकती है। किसी मुश्किल परिस्थिति में उनका खुलकर साथ दें। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि रिश्ते में केवल बातें नहीं, बल्कि आपका व्यवहार भी प्यार और भरोसा दिखाए।

और पढ़ें
कुंभ
कुंभ
स्वामी ग्रह: शनि
शुभ अंक:0शुभ रंग:

शुक्र के प्रभाव से आज आपके प्रेम जीवन में पुराना रोमांस लौट सकता है। पार्टनर के लिए कुछ खास प्लान करें और साथ में अच्छा समय बिताएं। हमारे ज्योतिषियों की सलाह है कि रिश्ते में पहल करें और प्यार जताने के नए तरीके अपनाएं।

और पढ़ें
मीन
मीन
स्वामी ग्रह: गुरु
शुभ अंक:3शुभ रंग:

बुध के प्रभाव से आज पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। एक-दूसरे की पसंद और जरूरतों को समझने से रिश्ता मजबूत होगा। एस्ट्रोटॉक के ज्योतिषियों की सलाह है कि रिश्ते में रोमांस बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी कोशिशें करते रहें।

और पढ़ें

अपनी राशि नहीं पता? जन्म विवरण से जानें →

आपकी राशि (चंद्र राशि) इस पर निर्भर करती है कि आपके जन्म के समय चंद्रमा कहाँ था — अपना जन्म विवरण भरें, हम आपका राशिफल खोल देंगे।

वैकल्पिक — खाली छोड़ने पर दोपहर 12:00 माना जाएगा

राशि प्रेम अनुकूलता

देखें कोई भी दो राशियां कैसे मिलती हैं — पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए कोई जोड़ी चुनें।

सभी राशियों के लिए प्रेम राशिफल

प्रेम सबसे खूबसूरत अहसासों में से एक है, जिसे कोई भी अनुभव कर सकता है। वैसे तो बहुत छोटी सी उम्र में ही प्यार का अहसास होने लगता है, लेकिन प्यार के सही मायने और रोमांस की भावनाओं को हम एक निश्चित उम्र के बाद ही समझते हैं। बता दें कि आधुनिक समय में प्रेम राहत के लिए एक मंत्र के रूप में जाना जाता है और जब हम प्रेम में होते हैं तो वास्तव में दुनिया के लिए अपनी भावनाओं से समझौता किए बिना दूसरे व्यक्ति के साथ रहना पसंद करते हैं।

इसके साथ ही प्रेम कई तरह की सकारात्मक भावनाओं से जुड़ा होता है, जैसे खुशी, उत्साह, आंनद और इसी तरह जो हमारे जीवन को जीने लायक बनाती है। इसके अलावा प्रेम कभी-कभी समझने में इतना जटिल होता है कि किसी के प्रति मन में तीव्र भावना होने के बावजूद भी हम उसे समझ नहीं पाते हैं। ऐसी स्थिति में प्रेम को बेहतर ढंग से समझने के लिए लव राशिफल को देख सकते हैं।

प्रेम में रहना किसे अच्छा नहीं लगता? हर किसी के जीवन में कोई न कोई होता है जिससे वह प्रेम करता है। कोई अच्छा साथी पाने के लिए प्रेम संबंध में बंधता है, जबकि कुछ घरवालों की खुशी के लिए इस तरह के रिश्ते में बंधते हैं, तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि ऐसा करके वे भगवान की इच्छा का पालन कर रहे हैं। कुल मिलाकर कारण जो भी हो, प्रेम में पड़ना कभी भी बुरा विचार नहीं है। यह उन कई चीजों में से एक है, जो आपका आज का लव राशिफल आपको अक्सर बताता है।

ज्योतिष में प्रेम राशिफल

ज्योतिष में शुक्र ग्रह प्रेम को नियंत्रित करने के साथ-साथ प्रेम के दौरान आने वाली भावनाओं को नियंत्रित करता है। यदि आपके जन्म के समय आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत है, तो अपने आप को एक भावुक, कामुक, देखभाल करने वाला और बहुत प्यार करने वाला व्यक्ति मानना चाहिए, भले ही आप अपनी इस भावना को अधिक व्यक्त न करें। इसके अलावा शुक्र हमारी भावनाओं और जीवन में आनंद की लालसा पर शासन करता है। इसके साथ ही शुक्र के माध्यम से हम सुख, कलात्मक झुकाव और प्रेम के बारे में सीखने के साथ-साथ प्रेम को जीवन में कैसे शामिल किया जाए, यह भी सीखते हैं।

बता दें कि ज्योतिष में शुक्र ग्रह तुला और वृषभ राशियों पर शासन करता है, इस प्रकार इन राशियों के जातक बहुत कामुक, प्रेमपूर्ण और रोमांटिक होते हैं। जहां आधुनिक प्रेम ने हमारे मन में उन लोगों के प्रति संदेह पैदा किया है, जिनसे हम मिलते हैं। लेकिन वृषभ और तुला राशि आपके लिए इन संदेहों को दूर कर सकते हैं इसलिए ये दो राशियां प्रेम को एक जादू के रूप में देखती हैं और सही मायनों में प्यार करने की मिसाल रखती हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि केवल ये दो राशियां ही हैं, जो प्यार में वफादार हैं।

जब प्रेम की बात आती है तो आज का लव राशिफल राशियों में अंतर नहीं करता है और यह बताता है कि अन्य राशियों के लोग वास्तव में रोमांटिक कैसे हो सकते हैं। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर यदि शुक्र कुंडली में नकारात्मक अर्थात अशुभ स्थिति में है या शत्रु भाव में स्थित हो तो ऐसी स्थिति में आपके प्रेम जीवन में नकारात्मक मोड़ आ सकते हैं।

शनि और बुध, शुक्र ग्रह के अनुकूल राशियां हैं। इसी तरह मीन राशि भी शुक्र ग्रह के अनुकूल राशि है। जब आपकी कुंडली में शुक्र इन राशियों या ग्रहों के साथ स्थित हो, तो उम्मीद करें कि आपके प्रेम जीवन में प्रेम भागफल बढ़ेगा। इन ग्रहों और राशियों और उनकी चाल पर नज़र रखते हुए एस्ट्रोटॉक पर आज का लव राशिफल तैयार किया जाता है। तो इस प्रकार ज्योतिषी में लव राशिफल जातक को अपने प्रेम जीवन को हर तरह से समझने की अनुमति देता है।

पंडित वेदांत शर्मा
लेखक:पंडित वेदांत शर्मा
पंडित वेदांत शर्मा
समीक्षक:पंडित वेदांत शर्मा