भारतीय त्योहार कैलेंडर 2026
मुहूर्त के बारे में पूछेंअगला त्योहार उत्पन्ना एकादशी
आज कोई त्योहार नहीं है। अगला त्योहार उत्पन्ना एकादशी है, शुक्रवार, 4 दिसंबर को। कृष्ण पक्ष, एकादशी तिथि।
भारतीय त्योहार
राष्ट्रीयअंग्रेज़ी नव वर्षगुरुवार, 1 जनवरी 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: त्रयोदशी
क्षेत्रीयलोहड़ीमंगलवार, 13 जनवरी 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: दशमी
क्षेत्रीयपोंगलबुधवार, 14 जनवरी 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: एकादशी
हिंदूमकर संक्रांतिबुधवार, 14 जनवरी 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: एकादशी
हिंदूषटतिला एकादशीबुधवार, 14 जनवरी 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: एकादशी
हिंदूवसंत पंचमीशुक्रवार, 23 जनवरी 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: पंचमी
हिंदूजया एकादशीगुरुवार, 29 जनवरी 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: एकादशी
हिंदूविजया एकादशीशुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: एकादशी
हिंदूमहाशिवरात्रिरविवार, 15 फ़रवरी 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: त्रयोदशी
हिंदूआमलकी एकादशीशुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: एकादशी
हिंदूहोलीबुधवार, 4 मार्च 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: प्रतिपदा
हिंदूपापमोचनी एकादशीरविवार, 15 मार्च 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: द्वादशी
क्षेत्रीयउगादीगुरुवार, 19 मार्च 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: प्रतिपदा
हिंदूचैत्र नवरात्रिगुरुवार, 19 मार्च 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: प्रतिपदा
क्षेत्रीयगुड़ी पड़वागुरुवार, 19 मार्च 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: प्रतिपदा
हिंदूराम नवमीगुरुवार, 26 मार्च 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: नवमी
हिंदूकामदा एकादशीरविवार, 29 मार्च 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: द्वादशी
जैनमहावीर स्वामी जयंतीमंगलवार, 31 मार्च 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: चतुर्दशी
हिंदूहनुमान जयंतीगुरुवार, 2 अप्रैल 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: प्रतिपदा
हिंदूवरूथिनी एकादशीसोमवार, 13 अप्रैल 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: एकादशी
सिखबैसाखीमंगलवार, 14 अप्रैल 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: द्वादशी
हिंदूअक्षय तृतीयारविवार, 19 अप्रैल 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: तृतीया
हिंदूमोहिनी एकादशीसोमवार, 27 अप्रैल 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: एकादशी
हिंदूबुद्ध पूर्णिमाशुक्रवार, 1 मई 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: पूर्णिमा
हिंदूअपरा एकादशीबुधवार, 13 मई 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: एकादशी
हिंदूपद्मिनी एकादशीबुधवार, 27 मई 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: द्वादशी
हिंदूयोगिनी एकादशीशुक्रवार, 10 जुलाई 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: एकादशी
हिंदूदेवशयनी एकादशीशनिवार, 25 जुलाई 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: द्वादशी
हिंदूगुरु पूर्णिमाबुधवार, 29 जुलाई 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: पूर्णिमा
हिंदूकामिका एकादशीरविवार, 9 अगस्त 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: द्वादशी
हिंदूनाग पंचमीसोमवार, 17 अगस्त 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: पंचमी
हिंदूश्रावण पुत्रदा एकादशीरविवार, 23 अगस्त 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: एकादशी
क्षेत्रीयओणमबुधवार, 26 अगस्त 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: चतुर्दशी
हिंदूरक्षा बंधनशुक्रवार, 28 अगस्त 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: प्रतिपदा
हिंदूअजा एकादशीसोमवार, 7 सितंबर 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: एकादशी
हिंदूगणेश चतुर्थीसोमवार, 14 सितंबर 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: चतुर्थी
हिंदूपार्श्व एकादशीमंगलवार, 22 सितंबर 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: एकादशी
हिंदूपितृ पक्षरविवार, 4 अक्टूबर 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: नवमी
हिंदूइंदिरा एकादशीमंगलवार, 6 अक्टूबर 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: एकादशी
हिंदूपितृ पक्षशनिवार, 10 अक्टूबर 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: अमावस्या
हिंदूशारदीय नवरात्रिरविवार, 11 अक्टूबर 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: प्रतिपदा
हिंदूदशहरामंगलवार, 20 अक्टूबर 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: नवमी
हिंदूपापांकुशा एकादशीगुरुवार, 22 अक्टूबर 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: एकादशी
हिंदूकरवा चौथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: चतुर्थी
हिंदूरमा एकादशीगुरुवार, 5 नवंबर 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: द्वादशी
हिंदूधनतेरसशुक्रवार, 6 नवंबर 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: त्रयोदशी
हिंदूदिवालीरविवार, 8 नवंबर 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: अमावस्या
हिंदूनरक चतुर्दशीरविवार, 8 नवंबर 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: अमावस्या
हिंदूगोवर्धन पूजामंगलवार, 10 नवंबर 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: प्रतिपदा
हिंदूभाई दूजबुधवार, 11 नवंबर 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: द्वितीया
क्षेत्रीयछठ पूजारविवार, 15 नवंबर 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: षष्ठी
हिंदूदेवउठनी एकादशीशुक्रवार, 20 नवंबर 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: एकादशी
हिंदूतुलसी विवाहशनिवार, 21 नवंबर 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: द्वादशी
हिंदूउत्पन्ना एकादशीशुक्रवार, 4 दिसंबर 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: एकादशी
हिंदूवैकुंठ एकादशीरविवार, 20 दिसंबर 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: एकादशी
हिंदूमोक्षदा एकादशीरविवार, 20 दिसंबर 2026पक्ष: शुक्ल · तिथि: एकादशी
ईसाईक्रिसमसशुक्रवार, 25 दिसंबर 2026पक्ष: कृष्ण · तिथि: द्वितीयापर्व-त्योहार भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन का अहम हिस्सा हैं। यह ऐसा अवसर होता है जो लोगों को एक साथ सामाजिक रूप से जोड़ता है और परंपराओं को निभाने के लिए प्रेरित करता है। हर साल होली, रक्षाबंधन, नवरात्रि, दीवाली, छठ जैसे कई त्योहार पड़ते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि त्योहारों की तिथि, पूजा का समय और रीति-रिवाज कैसे तय किए जाते हैं तो यह पृष्ठ आपके बहुत काम आ सकता है।
भारत में त्योहारों का क्या महत्व है?
भारतीय संस्कृति में पर्व-त्योहार सिर्फ जश्न मनाने का उत्सव नहीं बल्कि इससे कई गहरे अर्थ और आध्यात्मिक महत्व भी जुड़े होते हैं, जैसे- मान्यताएं, मूल्य और परंपराएं। पर्व-त्योहार की परंपराएं उन मूल्यों पर केंद्रित होती हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं। नीचे के अनुभाग में जानते हैं आखिर हिंदू त्योहारों की तिथियां कैसे तय होती हैं?
कैसे तय होती है त्योहारों की तिथि?
हिंदू कैलेंडर में आप पूरे साल पड़ने वाले सामान्य और महत्वपूर्ण त्योहारों की तिथि के बारे में जान सकते हैं। लेकिन इसका ध्यान रखें कि, त्योहारों की तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार तय नहीं रहती, बल्कि हर साल बदलती रहती है। हिंदू पर्व-त्योहारों की तिथि का निर्धारण पंचांग के अनुसार तय होता है, जिसमें तिथि, नक्षत्र, योग, करण आदि जैसे कारकों का ध्यान रखा जाता है। इसके साथ ही सूर्यास्त, सू्र्योदय और चंद्रोदय का समय भी त्योहार की तिथि तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
त्योहारों से जुड़ी रस्म और परंपराएं
इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि हर त्योहार का महत्व और इससे जुड़ी परंपराएं धर्म और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। जैसे दशहरा का त्योहार किसी समुदाय में बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है और रावण दहन किया जाता है। वहीं अन्य परंपरा में इसे दुर्गा विसर्जन के रूप में मनाया जाता है। इस तरह त्योहारों से जुड़े अलग-अलग परंपराओं को जानकर आप न सिर्फ इसका पालन करते हैं बल्कि इसके पीछे छिपी मान्यताओं की अहमियत को भी समझते हैं।
धर्म, समुदाय, शहर और क्षेत्र के अनुसार त्योहारों की रस्मों और परंपराओं में अंतर हो सकता है। लेकिन यहां कुछ ऐसी विधि और नियम बताए गए हैं, जिनका पालन अक्सर पूजा-पाठ में सामान्य तरीके से किया जाता है, जैसे-
प्रार्थना या पूजा करना
पूजा या प्रार्थना ईश्वर से जुड़ने का माध्यम है, जो सकारात्मक माहौल बनाता है। हालांकि अलग-अलग व्रत-त्योहारों के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा विधि अलग होती है। लेकिन आमतौर पर सभी पूजा-पाठ में शुद्धता, पवित्रता, दीप जलाने, फूल अर्पित करने, भोग चढ़ाने और प्रार्थना करने जैसे नियमों का पालन किया जाता है। पूजा-पाठ के तरीके भले ही अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन भक्ति-भावना सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है।
व्रत और खान-पान से जुड़ी परंपराएं
त्योहारों के दौरान व्रत रखना भी परंपरा का हिस्सा है, जिसे भक्ति, आस्था, अनुशासन और आध्यात्मिक ध्यान को केंद्रित करने का प्रतीक माना जाता है। सभी त्योहारों में व्रत के नियम अलग-अलग होते हैं। कुछ परिवारों या परंपराओं में भोजन से परहेज किया जाता है, कुछ में सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है, कुछ में व्रत में मान्य चीजें खाने की छूट होती है जबकि कुछ व्रतों में अन्न-जल वर्जित होते हैं। आप अपनी पारिवारिक परंपरा और सेहत की स्थिति के अनुसार व्रत रख सकते हैं।
दान-दक्षिणा
कई व्रत-त्योहारों और परंपराओं में दान देना भी पूजा-पाठ के नियमों का हिस्सा होता है। यह न सिर्फ पूजा-व्रत के संकल्प को पूजा करता है बल्कि दान-दक्षिणा के पीछे उदारता, कृतज्ञता, पुण्य प्राप्त करना और भावनात्मक मूल्यों को बढ़ावा देने जैसे गहरे अर्थ जुड़े होते हैं।
पारिवारिक और सामुदायिक उत्सव
त्योहारों के दौरान निभाई जाने वाली रस्मों और परंपराओं का एक सकारात्मक पहलू परिवार और समाज के लोगों को एक साथ लाना भी होता है। यह ऐसा समय होता है जब लोग एक साथ मिलकर सजावट करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और भोजन करते हैं।
त्योहार की तैयारी कैसे करें?
तिथि और पूजा परंपराओं के बारे में जानने के बाद यदि आप यह जानना चाहते हैं कि त्योहारों की तैयारी कैसे करें, तो यहां कुछ व्यावहारिक कदम बताए गए हैं, जिनका पालन आप कर सकते हैं-
त्योहार की तिथि देखें: किसी भी त्योहार को मनाने या उसकी तैयारी करने से पहले तिथि पक्का कर लें। इसके लिए आप आज का पंचांग देख सकते हैं।
पूजा का मुहूर्त: त्योहार की तिथि के बारे में जानने के बाद पूजा का शुभ मुहूर्त भी देख लें। शुभ मुहूर्त में की गई पूजा अधिक फलदायी मानी जाती है।
रीति-रिवाजों को समझें: तिथि और मुहूर्त जानने के बाद त्योहार से संबंधित रीति-रिवाजों के बारे में जानें। इसके लिए घर के बड़े-बुजुर्ग या किसी पुरोहित से पूछ सकते हैं।
पूजा सामग्रियों की तैयारी: त्योहार से जुड़ी पूजा सामग्रियों के बारे में जानकर पहले ही इसकी तैयारी कर लें, जिससे कि पूजा के दौरान किसी प्रकार की रुकावट न आए।
त्योहारों को लेकर एस्ट्रोटॉक (AstroTalk) क्या मदद कर सकता है?
पर्व-त्योहार या व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त, विधि, नियम, परंपरा और महत्व आदि के अलावा यदि आप ज्योतिषी संबंधी अतिरिक्त मार्गदर्शन चाहते हैं तो एस्ट्रोटॉक पर मौजूद अनुभवी ज्योतिषी व्यक्तिगत रूप से आपकी मदद कर सकते हैं। किसी खास त्योहार को लेकर आपके मन में कोई भी सवाल है या आप सामान्य जानकारी से हटकर कुछ विशेष जानना चाहते हैं, तो आप ज्योतिषी से फ्री कॉल पर बात कर सकते हैं।
