आज का धनु राशिफल

18 May 2026

banner

धनु आज का राशिफल

(नवम्बर 22 - दिसम्बर 21)
सामान्य जानकारी

धनु राशि के जातक बृहस्पति द्वारा शासित होते हैं और अग्नि तत्व से संबंधित हैं। आप स्वतंत्र विचारक, दार्शनिक और साहसी यात्री हैं। आपका आशावादी दृष्टिकोण और सत्य की खोज आपको विशिष्ट बनाती है।


प्रेम और रिश्ते

प्रेम संबंधों में गहराई और समझ आज की मुख्य विशेषता होगी। युगल साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा कर सकते हैं। एकल जातकों को शाम के समय किसी आकर्षक व्यक्तित्व से मुलाकात हो सकती है। संचार में स्पष्टता बनाए रखें।

व्यक्तिगत जीवन

सोमवार की चंद्रमा ऊर्जा आपके भीतर गहन आत्म-विश्लेषण की प्रेरणा जगाएगी। वसंत ऋतु के अंतिम दिनों में आपको अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को पुनर्परिभाषित करने का अवसर मिलेगा। आज निर्णय लेने से पहले अपने अंतर्मन की सुनें।

कैरियर और वित्त

कार्यस्थल पर सहयोग और टीमवर्क आज की प्राथमिकता होनी चाहिए। आपकी रचनात्मक सोच किसी जटिल समस्या का समाधान निकाल सकती है। वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें। नई परियोजना शुरू करने के बजाय चल रहे कार्यों को पूर्णता दें।

स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती

आज मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। सुबह का हल्का योग या प्राणायाम आपकी ऊर्जा को संतुलित करेगा। जल का पर्याप्त सेवन करें और मसालेदार भोजन से परहेज करें। शाम की सैर आपके मन को शांति प्रदान करेगी।

भावनाएं और मन

चंद्रमा की स्थिति आपकी संवेदनशीलता को बढ़ाएगी। परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना भावनात्मक संतुलन लाएगा। किसी पुराने मित्र से संपर्क करने की इच्छा हो सकती है। आज अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कोई झिझक न रखें।

भाग्य अंतर्दृष्टि

आज आपके भाग्यशाली अंक हैं 3, 18, 27, 41 और 56। नीला और सफेद रंग आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। धन और करियर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक का समय अनुकूल है। पूर्व दिशा आज सौभाग्य लाएगी।

यात्रा और आवागमन

आज छोटी यात्राएं अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होंगी। दक्षिण-पश्चिम दिशा में व्यावसायिक भ्रमण से नए अवसर खुल सकते हैं। स्थानीय बाजारों की सैर से महत्वपूर्ण मुलाकातें हो सकती हैं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

उपाय

आज सुबह पीले फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें। पीले वस्त्र धारण करें। पुखराज या सिट्रीन धारण करने से लाभ होगा। चने की दाल का दान करें और तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।

अधिक व्यक्तिगत विस्तृत भविष्यवाणियों के लिए कॉल या चैट पर ज्योतिषी से जुड़ें।

धनु सेलिब्रिटीज

धनु आज का राशिफल

18 May 2026

सामान्य जानकारी

धनु राशि के जातक बृहस्पति द्वारा शासित होते हैं और अग्नि तत्व से संबंधित हैं। आप स्वतंत्र विचारक, दार्शनिक और साहसी यात्री हैं। आपका आशावादी दृष्टिकोण और सत्य की खोज आपको विशिष्ट बनाती है।


प्रेम और रिश्ते

प्रेम संबंधों में गहराई और समझ आज की मुख्य विशेषता होगी। युगल साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा कर सकते हैं। एकल जातकों को शाम के समय किसी आकर्षक व्यक्तित्व से मुलाकात हो सकती है। संचार में स्पष्टता बनाए रखें।

व्यक्तिगत जीवन

सोमवार की चंद्रमा ऊर्जा आपके भीतर गहन आत्म-विश्लेषण की प्रेरणा जगाएगी। वसंत ऋतु के अंतिम दिनों में आपको अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को पुनर्परिभाषित करने का अवसर मिलेगा। आज निर्णय लेने से पहले अपने अंतर्मन की सुनें।

कैरियर और वित्त

कार्यस्थल पर सहयोग और टीमवर्क आज की प्राथमिकता होनी चाहिए। आपकी रचनात्मक सोच किसी जटिल समस्या का समाधान निकाल सकती है। वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें। नई परियोजना शुरू करने के बजाय चल रहे कार्यों को पूर्णता दें।

स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती

आज मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। सुबह का हल्का योग या प्राणायाम आपकी ऊर्जा को संतुलित करेगा। जल का पर्याप्त सेवन करें और मसालेदार भोजन से परहेज करें। शाम की सैर आपके मन को शांति प्रदान करेगी।

भावनाएं और मन

चंद्रमा की स्थिति आपकी संवेदनशीलता को बढ़ाएगी। परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना भावनात्मक संतुलन लाएगा। किसी पुराने मित्र से संपर्क करने की इच्छा हो सकती है। आज अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कोई झिझक न रखें।

भाग्य अंतर्दृष्टि

आज आपके भाग्यशाली अंक हैं 3, 18, 27, 41 और 56। नीला और सफेद रंग आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। धन और करियर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक का समय अनुकूल है। पूर्व दिशा आज सौभाग्य लाएगी।

यात्रा और आवागमन

आज छोटी यात्राएं अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होंगी। दक्षिण-पश्चिम दिशा में व्यावसायिक भ्रमण से नए अवसर खुल सकते हैं। स्थानीय बाजारों की सैर से महत्वपूर्ण मुलाकातें हो सकती हैं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

उपाय

आज सुबह पीले फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें। पीले वस्त्र धारण करें। पुखराज या सिट्रीन धारण करने से लाभ होगा। चने की दाल का दान करें और तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।

horoSign
मेष
मार्च 21 - अप्रैल 19
horoSign
वृषभ
अप्रैल 20 - मई 20
horoSign
मिथुन
मई 21 - जून 21
horoSign
कर्क
जून 22 - जुलाई 22
horoSign
सिंह
जुलाई 23 - अगस्त 22
horoSign
कन्या
अगस्त 23 - सितम्बर 22
horoSign
तुला
सितम्बर 23 - अक्टूबर 23
horoSign
वृश्चिक
अक्टूबर 24 - नवम्बर 21
horoSign
धनु
नवम्बर 22 - दिसम्बर 21
horoSign
मकर
दिसम्बर 22 - जनवरी 19
horoSign
कुंभ
जनवरी 20 - फरवरी 18
horoSign
मीन
फरवरी 19 - मार्च 20

These predictions are based on your sun sign.For a more personalised prediction, connect live with an Astrologer on chat.

धनु सेलिब्रिटीज

धनु राशि का आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

धनु (22 नवंबर- 21 दिसंबर): धनु राशि चक्र की नौवीं राशि है। इस राशि का चिन्ह धनुष और तीर है। 11वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बेबीलोनियों ने धनुराशि को एक घुड़सवार तीरंदाज के रूप में स्वीकारोक्ती दी थी। धनु का आज का राशिफल (dhanu rashi aaj ka rashifal) बताता है कि यह राशि चक्र की अंतिम अग्नि राशियों में से एक है। अन्य राशियों की तुलना में इस राशि के लोग साहसिक गुणों से भरपूर होते हैं। साथ ही धनु राशि का उत्साह, महत्वाकांक्षा, ऊर्जा और लचीलेपन का संयोजन इन्हें विशिष्ट चरित्र प्रदान करता है।

धनु राशि के अनुसार आज की राशिफल, अश्वनर (जो आधा आदमी, आधा घोड़ा है) का प्रतीक है। किसी भी समस्या का समाधान तलाशने के लिए ये अपने धनुष और तीर का उपयोग करने में संकोच नहीं करते। परिवर्तनशील राशि होने के कारण, धनु लचीलेपन और हर तरह की स्थिति को स्वीकार करने वाले होते हैं। इसी से इनके अंतर्निहित गुण का पता चलता है।

धनु राशि के लोग जन्म से ही एक्सप्लोर करना और नई-नई चीजों के बारे में जानने की रुचि रखते हैं, इसलिए यह बहुत जरूरी है कि इन्हें अपने हिसाब से आगे बढ़ने की स्वतंत्रता दी जाए। साथ ही इन्हें शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक अन्वेषणों की खोज में दुनिया की रोमांचकारी यात्रा करने के लिए जाना जाता है। उनकी बेचैनी उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। क्योंकि इन्हें निरतंर कुछ नया जानने की इच्छा बनी रहती है। धनु राशि के लोग कहानीकार, मनोरंजनकर्ता और कलाकार के रूप में भी उत्कृष्ट हो सकते हैं।

आज का धनु राशिफल कहता (dhanu rashi aaj ka rashifal) है कि चूंकि धनु अपनी बेबाक व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, इसलिए इनके "सीधे-सीधे अपनी बात कहना" अक्सर इनके लिए समस्याएं खड़ी करता है। इनकी बातचीत के तरीके की वजह से लोगों को इन्हें समझने में गलती हो जाती है, वे गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं और इस वजह से कई बार भावनाएं तक आहत हो जाती हैं। धनु राशि का शासन ग्रह बृहस्पति है। ये ऐसे लोग होते हैं जो अपनी रोमांचकारी कहानियों और बातचीत के हांस्य अंदाज से सबको खुश कर देते हैं।

अपने मजाकिया अंदाज की वजह से ये लोग दूसरों को सहजता से अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। इसी कारण ये लोग जल्दी दोस्त बना लेते हैं और प्रेम संबंध बनाने में भी इन्हें ज्यादा समय नहीं लगता। बता दें कि धनु राशि अपनी हर बात हंसी-ठिठोली की अंदाज में रखते हैं और सामने वाले को अच्छी तरह से अपनी बात समझा पाते हैं। साथ ही धनु राशि के लोग हर चीज के बारे में जानने के लिए बेहद उत्साहित रहते हैं। वहीं धनु राशि आज का राशिफल बताता है कि ज्ञान बढ़ाने के प्रति इनकी लालसा इन्हें विषय विशेष में विशेषज्ञता प्राप्त करने में लाभकारी साबित होती है। 

बृहस्पति एक विशाल ग्रह और ब्रह्मांड के दयालु शासक हैं। साथ ही धनु को समझने के लिए यह बेहतरीन प्रारंभिक बिंदु भी है। बृहस्पति एक व्यापक परिप्रेक्ष्य लेने का आनंद लेता है और यह लगातार अंतर्दृष्टि, अंतर्ज्ञान और ब्रह्मांडीय व्यवस्था की तलाश में रहता है।

बृहस्पति, धनु राशि को नई और रोमांचाक चीजों की ओर झुकाव पैदा करता है। ज्योतिष में यह नौवें भाव से जुड़ा है, जो उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा, ध्यान और ज्ञान की दुनिया का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही यह ऐसा प्रतीक है, जाे दुनिया से सच्चाई की तलाश करेगा।

धनु राशि की विशेषताएं

उत्तेजक

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal) बताता है कि धनु राशि के जातकों का अपने धनु राशि के चिन्ह की तरह रंगीन और उत्तेजक व्यक्तित्व होता है। साथ ही धनु राशि के जातक खुशमिजाज होते हैं, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। धनु राशि के लोग वफादार, बुद्धिमान, मुखर और सहानुभूति रखने वाले होते हैं। इसके अलावा यह स्वतंत्रता, ज्ञान और करुणा के लिए भी जाने जाते हैं।

विशिष्टता और स्वतंत्रता

धनु की तमाम गुणों में से सबसे खास है, स्वतंत्र होकर जीना। अन्य किसी भी राशि से इतर, धनु राशि के लोगों का व्यक्तित्व बहुत विशिष्ट होता है। जैसा कि पहले ही बताया है कि इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है। ये अपनी मनमर्जी के हिसाब से अपनी जिंदगी जीना चाहते हैं और जो इन्हें करना पसंद है, वही करते हैं। इन्हें खुद पर बहुत भरोसा है।

जोखिम उठाने वाले

इस राशि के जातक निजी जिंदगी में एड्वेंचरस यानी रोमांचकारी होते हैं, जोखिम उठाते हैं और व्यवसाय तथा खेल इन्हें बहुत पसंद है।

धनु राशि के लोग अपनी क्षमताओं के लिए प्रसिद्ध हैं, जो सामाज के लोगों के साथ इनके जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं। बता दें कि धनु राशि के लोग अपने रास्ते खुद बनाने पर अधिक विश्वास करते हैं और हर परिस्थिति का डट कर सामना करते हैं। 

साहसी

आज का धनु राशिफल हमें बताता है कि धनु राशि के लोगों का साहस और जीवंतता इनके यात्री होने का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये लोग अपने दार्शनिक दृष्टिकोण और खुले दिमाग से जीवन के अर्थ की तलाश में दुनिया की यात्रा करने के लिए प्रेरित होते हैं। बहिर्मुखी, उत्साही और परिवर्तनशील होना धनु राशि के लोगों के गुण हैं। यह सूर्य चिन्ह उन लोगों का प्रतिनिधित्व करता है जो अक्सर दिमागी कार्य करते हैं, लेकिन जिनके पास जरूरत पड़ने पर परिवर्तन की क्षमता भी होती है।

सहज

धनु राशि के लोग उत्साही, स्वतंत्रता, मजाकिया, निष्पक्ष, बुद्धिमान होते हैं। साथ ही इनके पास दोस्तों का एक बड़ा समूह होता है, जिनके साथ इनकी अच्छी बातचीत और कुशल व्यवहार होता है।

धनु राशि को सबसे ज्यादा क्या करना पसंद है? 

अच्छा समय बिताना

धनु राशि के जातकों को मौज-मस्ती करने वाले यार-दोस्त चाहिए होते हैं। ये लोग खुलकर जीना चाहते है, घूमना-फिरना चाहते हैं। ये भविष्य को लेकर ज्यादा चिंतित रहना पसंद नहीं करते।

स्वतंत्रता

ये किसी से बंधना पसंद नहीं करते। इसलिए इन्हें अपने इर्द-गिर्द ऐसे लोग पसंद नहीं आते, जो हर चीज को लेकर अति सोच-विचार करते हैं या अपने जीवन को लेकर अति गंभीर होते हैं। ये लोग ऐसे लोगों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, जो जीवन का आनंद लेते हैं। असल में इन्हें पूरी स्वतंत्रता के साथ जीना पसंद है।

बुद्धिमानी और हास्य

मस्तिष्क शरीर का वह हिस्सा है जो धनु को शारीरिक स्तर पर सबसे अधिक दिलचस्प लगता है। धनु राशि के जातक उन लोगों को काफी पसंद करते हैं, जो हास्य अंदाज में अपनी बात रखना जानते हैं और दूसरों को खुश रखते हैं।

चुनौती पसंद

इस राशि की सबसे आकर्षक बात ये है कि इन पर बृहस्पति का शासन है। इसलिए ज्ञान के प्रति इनकी ललक हमेशा बनी रहती है। साथ ही ये लोग काफी चुनौती पसंद होते हैं। हर तरह की चुनौती को ये लोग स्वीकारते हैं।

ईमानदारी और वफादारी

किसी के प्रति ईमानदारी या वफादारी निरंतर बनी रहनी चाहिए। यदि किसी पर एक बार विश्वास खत्म हो गया, तो उसके प्रति वफादारी भी खत्म हो जाती है। ऐसा ही कुछ धनु राशि के लोगों के साथ होता है। जो लोग जबरन धनु राशि के जातकों के प्रति प्यार और लगाव का दिखावा करते हैं, ये लोग उन्हें पहचान जाते हैं। इस तरह के दिखावटी लोग धनु राशि के जातकों को पसंद नहीं हैं। धनु राशि के जातक प्रेम पर विश्वास करने वाले और निष्ठावान होते हैं। ये हमेशा दुनिया को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। इसलिए ये भले आपको पसंद करते हों, लेकिन इनके दिल में आपके प्रति प्रेम-स्नेह होता है। अगर आप इन्हें दूसरों की तरह बनाने की कोशिश करेंगे, तो ये आपसे रूठ जाएंगे।

धनु करियर राशिफल

जब धनु राशि का कोई व्यक्ति अपना करियर बना रहा होता है, तो उसे बहुत कुछ ध्यान रखने की जरूरत होती है। धनु आज का राशिफल इस बात पर प्रकाश डालता है कि आपको अपना काम खत्म करने में लंबा समय लगाना पड़ सकता है। इसके साथ ही करियर में आपके विकास में भी देरी हो सकती है। आपको ग्राहकों और कर्मचारियों, दोनों के साथ बातचीत करते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। चूंकि व्यवसाय के लिए धैर्य आवश्यक है, इसलिए बोलते समय उनके साथ बहुत धैर्य रखने का प्रयास करें।

अगर आपको अपने काम को डिलीवर करने में समय लग रहा है, तो बेहतर रहेगा कि अपने ग्राहक को इस संबंध में पहले से ही सूचित कर दें। इसके अलावा आप अपने ग्राहक से ऐसे वायदे कभी न करें, जिन्हें आप पूरा नहीं कर सकते। हमेशा से ही काम शुरू करने से पूर्व ही ग्राहक को बता दें कि काम को पूरा करने में काफी समय लग सकता है।

धनु प्रेम राशिफल

धनु के संबंध कभी अच्छे तो कभी बुरे चलते हैं। आज का धनु राशिफल बताता है कि आधुनिक समाज में पारिवारिक रिश्ते बेहतर हो रहे हैं और जोड़ों के बीच रोमांस भी खासा फल-फूल रहा है, फिर भी ये जातक भ्रमित हैं कि इसका हिस्सा बनें या नहीं। आप और आपके पार्टनर जीवन में एक नई यात्रा शुरू करने की इच्छा कर सकते हैं। आप अपने दोस्तों के बीच अधिक लोकप्रिय हो जाएंगे और इसे सुचारू तथा स्थिर रूप से करने के लिए आपके प्रेम राशिफल की मदद लें।

धनु स्वास्थ्य राशिफल

जो लोग धनु राशि के प्रभाव में जन्मे हैं, उनका स्वास्थ्य अकसर बेहतर ही रहता है। खासकर जन्म के बाद शुरुआती साल में ये लोग काफी अच्छे और स्वस्थ रहते हैं। हालांकि इन्हें खाना-पीना काफी ज्यादा पंसद होता है, जिसके कारण इन्हें लिवर की समस्याएं हो जाती हैं। साथ ही इनके पैर, पेट, जांघ और कूल्हे भी कमजोर होते हैं। बता दें कि इस राशि के जातक को गरिष्ठ आहार और अत्यधिक शराब पीने से बचना चाहिए। यदि इस राशि के जातक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, तो लिवर की बीमारी और उच्च रक्तचाप से बच सकते हैं। इसके साथ ही दुर्घटनाओं से बचने के लिए संभलकर वाहन चलाएं, ताकि आप सुरक्षित रह सकें। धनु राशि वाले और अधिक स्वस्थ कैसे हो सकते हैं? इस संबंध में आपका राशिफल बता सकता है।

धनु अनुकूलता राशिफल

धनु आज की राशिफल अनुकूलता के अनुसार धनु राशि के जातक सबसे अधिक मेष राशि वाले लोगों के साथ मेल खाते हैं। साथ ही इन दोनों राशि का संयोजन इन्हें अविश्वसनीय कार्य के लिए प्रोत्साहित करता है। ये लेाग हर तरह की मुश्किलों का सहजता से सामना करते हैं, क्योंकि ये दोनों काफी आशावादी हैं। इन्हें एक-दूसरे के साथ समय बिताना अच्छा लगता है और साथ मिलकर काम करना पसंद करते हैं।

धनु राशि के जातकों का कुंभ राशि के लोगों के साथ भी अच्छा मेल होता है। धनु की अनुकूलता के अनुसार, धनु राशि के लोग साहसी होते हैं जबकि कुंभ राशि के लोग रचनात्मक होते हैं। निश्चित रूप से ये दोनों राशि मिलकर अच्छे रिश्ते स्थापित करते हैं। नि:संदेह इनका रिश्ता सुखद बनता है। प्रेम जीवन से जुड़े कई जरूरी टिप्स के लिए, अनुकूलता राशिफल यहां मौजूद है।

धनु वित्त राशिफल

वैसे तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन अक्सर गलत फैसले लेने के कारण आपको पैसों से संबंधित भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसा ही एक गलत फैसला है दूरसों को पैसा उधार देना। दरअसल, पैसा उधार देने के बाद आपके लिए अपना ही पैसा वापिस पाना काफी मुश्किल हो जाता है।

आर्थिक रूप से, यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें आपको अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि किसी परिचित व्यक्ति से धोखा मिलने की संभावना बन रही है। कोशिश करें कि आप ऐसी स्थितियों से बचें, जिन्हें जल्दी से बदला नहीं जा सकता है। इसके साथ ही और भी बहुत कुछ है, जिसके बारे में आपको वित्त के बारे में सतर्क रहने की आवश्यकता है और आज का राशिफल यहां भी आपकी मदद कर सकता है।

धनु आज का राशिफल - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धनु राशि की विशेषताएं क्या हैं?

धनु राशि के लोग काफी मजाकिया अंदाज के लोग होते हैं और इसी के साथ अपने प्रेम जीवन का मजा लेते हैं। इसलिए उन्हें एक ऐसे साथी की आवश्यकता होती है जो उनके साथ रह सके, सामंजस्य बैठा सके। साथ ही ये लोग समझदार होते हैं और बहुत सोच-समकर कदम आगे बढ़ाते हैं। इस राशि के जातक आकर्षक और आत्मविश्वासी होते हैं। ये लोग जरा भी अहंकारी नहीं होते हैं। इन्हें अपने दोस्तों और साथी को सफल देखना पसंद है। हालांकि किसी रिश्ते के प्रति प्रतिबद्धता इन्हें संकुचित महसूस करा सकती है, अगर उन्हें खुद के लिए पर्याप्त जगह दी जाए, तो वे बेहद समर्पित और भावुक प्रेमी हो सकते हैं। इतना ही नहीं ये लोग अपने ज्ञान और उत्साह का उपयोग अलग-अलग लोगों और विचारों से जुड़ने के लिए करते हैं।

धनु राशि किस पशु का प्रतिनिधित्व करती है?

धनु के लिए पारंपरिक ज्योतिषीय प्रतीक पौराणिक सेंटूर (अश्वनर)/धनुर्धर है, लेकिन वास्तविक दुनिया में इसका चिन्ह प्रबल घोड़ा है। यह ऊर्जा का सबसे अच्छा प्रतीक होता है।

धनु राशि का व्यक्तित्व कैसा होता है?

धनु राशि के लोग हमेशा सांस्कृतिक या बौद्धिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए तैयार रहते हैं, भले ही वे कितने भी अजीब क्यों न हों। लेकिन यह हमेशा ईमानदार होते हैं और कभी-कभी बहुत विचारशील हो जाते हैं।

धनु की तिथियां?

22 नवंबर-21 दिसंबर या इसके बीच जन्म लेने वाले लोग धनु राशि के होते हैं।

धनु की कमजोरियां क्या हैं?

धनु राशि के जातकों को प्रतिबद्धता के प्रति सबसे खराब राशि चक्र के रूप में जाना जाता है। ये अपने वायदे को पूरा नहीं कर पाते। अगर कहीं अटक जाए, जो वहीं फंसे रहना उन्हें पसंद नहीं है। दरअसल, ये लोग एक ही स्थिति से जल्दी ऊब जाते हैं इसलिए बिना रुके आगे बढ़ जाते हैं। इन्हें अपनी राय रखना बहुत पसंद है, लेकिन काम नहीं करते हैं। उनकी अंतर्दृष्टि कभी-कभी थोड़ी कम हो जाती हैं।

धनु राशि पर कौन सा ग्रह शासन करता है?

धनु राशि पर बृहस्पति ग्रह का शासन है।

कॉपीराइट 2025 Astrotalk (Powered by Astrotalk Services Private Limited & Astrotalk Online Private Limited). All Rights Reserved

Astrotalk App icon

पहली चैट मुफ्त

1 करोड़+ डाउनलोड
डाउनलोड करें