धनु राशि के लोग कैसे होते है?

धनु राशि राशिचक्र की नौवीं राशि है। इस राशि का चिन्ह ‘धनुर्धर’ है, जिसे ऊपर की ओर इशारा करते हुए तीर-धनुष या आधे घोड़े और आधे मानव के रूप में दर्शाया गया है। इसे मानवीय बुद्धि, उच्च महत्वाकांक्षा, ज्ञान की खोज, नियंत्रण, निशाना साधने और जीवन में स्पष्टता का प्रतीक माना जाता है।

धनु राशि का स्वामी ग्रह देवगुरु ‘बृहस्पति’ और राशि तत्व ‘अग्नि’ होने के कारण इस राशि का स्वभाव आशावादी, स्वतंत्र और ऊर्जावान होता है। हालांकि, जन्म कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति भी इनके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित कर सकती है। धनु राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है, क्या विशेषताएं होती हैं, ये अपने काम और रिश्तों को कैसे संभालते हैं, इनके सकारात्मक गुण और कमजोरियां क्या हैं, स्वास्थ्य की स्थिति कैसी रहती है और भविष्य के लिए क्या संभावनाएं होती हैं। इन पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहां पढ़ें।

धनु राशि के महत्वपूर्ण बिंदु

स्वामी ग्रह 

बृहस्पति ग्रह

प्रिय राशि

मेष राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि, कुंभ राशि

तत्व

अग्नि

शुभ रत्न

पुखराज

शुभ रंग

पीला

शुभ अंक

3

नाम के अक्षर

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

शुभ दिन

गुरुवार

धनु राशि की विशेषताएं

धनु राशि वाले जातकों को आशावादी, स्वतंत्रता प्रिय, साहसी और दार्शनिक स्वभाव वाला माना जाता है। इनका व्यक्तित्व ऐसा होता है कि ये अपने जीवन में रोक-टोक बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इस राशि के जातक जन्मजात जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं, इसलिए अपनी तर्क क्षमता से ही दूसरों के व्यवहार का विश्लेषण करते हैं।

इनके स्वभाव और ग्रहों की बदलती स्थिति का प्रभाव दैनिक जीवन पर भी पड़ सकता है। ऐसे में दिनभर के ग्रहों के संकेत और उनके संभावित प्रभाव जानने के लिए दैनिक धनु राशिफल यहां पढ़ सकते हैं।

बता दें कि धनु राशि वाले पुरुष जातक और स्त्रियों की विशेषताओं में थोड़ा अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं इस राशि वाले पुरुष और स्त्री की मुख्य विशेषताएं। 

धनु राशि वाले पुरुष की विशेषताएं

धनु राशि वाले पुरुष जीवन में नए अनुभव की तलाश में रहते हैं। इन्हें नए-नए काम करना, नई जगह घूमना, नए-नए लोगों से मिलना और कुछ नया सीखना अच्छा लगता है। ये खुद से फैसले लेने और जिम्मेदारियां लेने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। हालांकि कई बार ये दूसरों की भावनाओं को समझे बगैर पहले ही अपनी पूरी बात कह देते हैं और मानने का दबाव भी बनाते हैं। 

धनु राशि वाली महिलाओं की विशेषताएं

धनु राशि वाली महिलाओं को नई जगहों पर घूमना, खाने-पीने, कल्चर और आइडिया को एक्सपीरियंस करना पसंद होता है। इन्हें किसी के कंट्रोल में रहना पसंद नहीं होता है, ये जीवन के हर मोड पर कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहती है। ऐसी चीजें, जिनमें रोमांच या चुनौती नहीं होती, वे जल्द ही उनमें अपनी दिलचस्पी खो देती हैं। हालांकि यह आदत कई बार अच्छी नहीं मानी जाती है। 

धनु राशि का सकारात्मक गुण 

धनु राशि वाले जातकों में कई सकारात्मक गुण होते हैं, जैसे-

  • सकारात्मक दृष्टिकोण- धनु राशि वाले आजादी और खुलापन पसंद करते हैं, ये आमतौर पर दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी नहीं करते हैं। जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखते हैं और हर परिस्थिति में उम्मीद बनाए रखते हैं।
  • परोपकारी- धनु राशि वाले जातक मददगार, दयालु और उदार स्वभाव के होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
  • तीव्र बुद्धि- इस राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव होता है, जिस कारण इनमें उत्तम ज्ञान, तीव्र बुद्धि और सीखने की प्रबल इच्छा होती है, जो इन्हें लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक होता है।

धनु राशि की कमजोरियां

व्यक्ति में सकारात्मक गुण के साथ कुछ कमजोरियां भी होती हैं। इसी प्रकार धनु राशि में भी कुछ नकारात्मक पहलू हैं जैसे-

  • क्रोध में अनियंत्रित होना- धनु राशि वाले आमतौर पर शांत रहना पसंद करते हैं, लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है तो ये अपनी वाणी और व्यवहार में नियंत्रण नहीं रख पाते हैं और सामने वालों को अपमानजनक शब्द भी बोल देते हैं, जो रिश्ते के लिए अच्छा नहीं होता है।
  • धैर्य में कमी- धनु राशि वाले जातक स्वभाव से बहुत उतावले और बेचैन होते हैं। इन्हें हर चीज में त्वरित परिणाम की चाह होती है। ये किसी काम में लंबा इंतजार पसंद नहीं करते हैं। कई बार तो ये लंबे इंतजार वाले काम को बीच में ही छोड़ देते हैं।
  • असंवेदनशील- इस राशि के जातक दूसरों की भावनाएं, दुख या परिस्थिति को अच्छे से नहीं समझते हैं, जिस कारण कई बार लोग इन्हें स्वार्थी या कठोर भी समझ लेते हैं। 

प्रेम में धनु राशि

प्रेम के मामले में धनु राशि वाले जातक उत्साही, हंसमुख और स्वंतत्रताप्रिय होते हैं। इनका प्रेम संबंध भावनाओं में सीमित न होकर बौद्धिक और आध्यात्मिक यात्रा की तरह होता है। ये ऐसे पार्टनर की तलाश में होते हैं जिसकी अलग पहचान हो, जो इन्हें आजादी दे और जीवन को लेकर उत्साहित रहे। धनु राशि की कुछ विशेषताएं व स्वभाव इनके प्रेम जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होती है, जो इस प्रकार हैं-

  • आशावादी नजरिया- धनु राशि वाले प्यार में बहुत आशावादी होते हैं। ये हर मामले में अपना नजरिया सकारात्मक रखते हैं। यदि कभी बहस या गलतफहमी पैदा होती है तो ये मतभेद को मनभेद में बदलते से पहले प्यार से सुलझाने भी की कोशिश करते हैं।
  • बौद्धिक जुड़ाव- धनु राशि वालों के प्यार का मतलब सिर्फ दो लोगों का साथ रहना मात्र नहीं है, बल्कि ये एक दूसरे से सीखने-सिखाने और मानसिक रूप से विकसित होने पर विश्वास रखते हैं।
  • आजादी की चाह- इस राशि के जातकों का स्वभाव स्वतंत्राप्रिय होता है। ये गहरे प्यार में होने के बावजूद भी अपनी व्यक्तिगत आजादी से कभी समझौता नहीं करते हैं। इसलिए प्यार में ये ऐसे साथी की तलाश में रहते हैं जो अधिक रोक-टोक न करे।


धनु राशि के स्वभाव और व्यक्तित्व का असर प्रेम संबंधों पर पड़ता है। इसके अलावा, किसी दूसरी राशि के साथ इनकी प्रेम अनुकूलता कैसी रहती है और किन राशियों के साथ इनका रिश्ता बेहतर हो सकता है, यह जानने के लिए धनु अनुकूलता देख सकते हैं।

यदि आप अपने रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव और प्रेम संबंधों से जुड़े संकेत जानना चाहते हैं तो यहां धनु प्रेम राशिफल पढ़ सकते हैं। 

करियर और भविष्य की संभावनाएं

धनु राशि वाले जातकों को आमतौर पर ऐसा काम करना अधिक पसंद होता है, जिसमें पाबंदिया कम हों और सीखने-सिखाने की प्रक्रिया अधिक हो। इस राशि वाले अपने विचारों से दूसरों को प्रेरित करने में माहिर होते हैं, जिस कारण इनके करियर के लिए शैक्षणिक क्षेत्र, राजनीति, लेखन व प्रकाशन, मार्केटिंग, काउंसलर या सोशल वर्कर जैसे क्षेत्र सर्वोत्तम विकल्प माने जाते हैं। धनु राशि वाले जातक अपना धनु करियर राशिफल यहां पढ़ सकते हैं।

स्वास्थ्य स्थिति

धनु राशि वालों की स्वास्थ्य स्थिति आमतौर पर ऊर्जावान मानी जाती है। हालांकि स्वास्थ्य में अनदेखी के कारण मोटापा, वात रोग और लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा धनु राशि वालों को जांघ, कूल्हे, पेट और पैरों में दर्द की समस्या भी रहती है। इसलिए इस राशि के जातको को स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए और शराब या ध्रूमपान से दूर रहना चाहिए। धनु राशि वाले जातक अपने स्वास्थ्य की स्थिति और मिलने वाले संकेतों को जानने के लिए यहां पढ़ें धनु स्वास्थ्य राशिफल।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

धनु राशि वालों के मुख्य इष्ट देव भगवान विष्णु और बृहस्पति देव माने जाते हैं।

धनु राशि वालों को ऐसे लोगों से बहुत गुस्सा आता है जो इनकी आजादी छीनते हैं, इनकी विचारधारा की आलोचना करते हैं और झूठ बोलते हैं।

बोरियत और अकेलापन से धनु राशि वाले बहुत डरते हैं। दरअसल इन्हें एक ही रूटीन को फॉलो करना बहुत उबाऊ लगता है।

हां, देवगुरु बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होने के कारण धनु राशि वाले जातकों को भाग्यशाली माना जाता है।