कन्या राशि के लोग कैसे होते है?

तुला राशि राशिचक्र की सातवीं राशि है। इस राशि का चिन्ह तराजू है, जिसे न्याय और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। तुला 12 राशि चिन्ह में एकमात्र ऐसी राशि है, जिसका प्रतिनिधित्व किसी जीव के बजाय निर्जीव वस्तु द्वारा किया गया है। इस राशि के जातक संतुलित, आकर्षक, मिलनसार और न्यायप्रिय होते हैं। ये अपने स्वभाव और व्यक्तित्व से लोगों को आकर्षित कर लेते हैं।

तुला राशि का स्वामी ग्रह ‘शुक्र’ और राशि तत्व ‘वायु’ होने के कारण इनका स्वभाव निष्पक्षता और बौद्धिक होता है। हालांकि, जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति भी इनके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करती है। तुला राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है, क्या विशेषताएं होती हैं, ये अपने काम और रिश्तों को कैसे संभालते हैं, इनके सकारात्मक गुण और कमजोरियां क्या हैं, स्वास्थ्य की स्थिति कैसी रहती है और भविष्य के लिए क्या संभावनाएं होती हैं। इन पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहां पढ़ें।

तुला राशि के महत्वपूर्ण बिंदु

स्वामी ग्रह 

शुक्र ग्रह

प्रिय राशि

मेष राश, मिथुन राशि, सिंह राशि, धनु राशि, कुंभ राशि

तत्व

वायु

शुभ रत्न

हीरा

शुभ रंग

गुलाबी

शुभ अंक

6

नाम के अक्षर

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते, तो

शुभ दिन

शुक्रवार

तुला राशि की विशेषताएं

तुला राशि वाले संवेदनशील और अधिक व्यावहारिक होते हैं। इस राशि के जातकों में बहुत अधिक संयम होता है, जिस कारण ये विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को संभाल लेते हैं। राशि चिन्ह तराजू होने के कारण इनका स्वभाव न्यायप्रिय होता है। ये किसी मामले पर तुरंत फैसला सुनाने या निर्णय लेने बजाय गहरा विश्लेषण करते हैं।

इनके स्वभाव और ग्रहों की बदलती स्थिति का प्रभाव दैनिक जीवन पर भी पड़ सकता है। ऐसे में दिनभर के ग्रहों के संकेत और उनके संभावित प्रभाव जानने के लिए दैनिक तुला राशिफल पढ़ सकते हैं।

बता दें कि तुला राशि वाले पुरुष जातक और स्त्रियों की विशेषताओं में थोड़ा अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं इस राशि वाले पुरुष और स्त्री की विशेषताएं। 

तुला राशि वाले पुरुष की विशेषताएं

तुला राशि वाले पुरुष चार्मिक और आकर्षक होते हैं। ये आमतौर पर प्राकृतिक खूबसूरती की ओर आकर्षित होते हैं। इन्हें वाद-विवाद या बहस पसंद नहीं होता है। इन्हें टीमवर्क में काम करना पसंद होता है और जब ये किसी रिश्ते में होते हैं तो गहराई से जुड़ते हैं और सामंजस्य की तलाश में होते हैं। 

तुला राशि वाली महिलाओं की विशेषताएं

तुला राशि वाली महिलाएं आमतौर पर सुंदर होती हैं और जहां जाती हैं सकारात्मकता फैलाती है। ये अपने रिश्ते में ईमानदारी को महत्व देती हैं और केवल उन्हीं बातचीत का हिस्सा बनती हैं जो इनके काम की होती है। इन्हें लोगों से मिलना-जुलना पसंद होता है। इनकी वाक्पटुता भी कमाल की होती है।

तुला राशि का सकारात्मक गुण 

तुला राशि वाले जातकों में कई सकारात्मक गुण होते हैं, जैसे-

  • निष्पक्षता- तुला राशि का चिन्ह तराजू है, जो जीवन में बैलेंस और न्याय को दर्शाता है। इसी प्रकार तुला राशि वाले जातकों का मुख्य सकारात्मक गुण यह है कि ये अन्याय के विरुद्ध रहते हैं और हमेशा सच्चाई का साथ देते हैं।
  • कूटनीति- इस राशि के जातक विवादों में उलझने के बजाय उसे टालने में मेहनत करते हैं। अगर विवाद दो पक्षों में हो तो ये दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य बिठाने में भी माहिर होते हैं।
  • कलात्मकता- शुक्र ग्रह का प्रभाव होने के कारण इस राशि के जातकों का झुकाव कला, संगीत, फैशन, डिजाइन और अच्छी जीवनशैली की ओर होता है।

तुला राशि की कमजोरियां

व्यक्ति में सकारात्मक गुण के साथ कुछ कमजोरियां भी होती हैं। इसी प्रकार तुला राशि में भी कुछ नकारात्मक पहलू हैं जैसे- 

  • टकराव से डर- तुला राशि वाले जातक शांतिप्रिय होते हैं। लेकिन कई ये तीखी बहस, विवाद या झगड़े का भी शिकार हो जाते हैं, जिसका सामना करने में ये असमर्थ होते हैं। क्योंकि ये टकराव और वाद-विवाद से आमतौर पर दूर भागते हैं।
  • दूसरों पर निर्भरता- तुला राशि वाले बड़े फैसले लेने के लिए दूसरों पर हद से ज्यादा निर्भर रहते हैं। यह तुला राशि वालों की सबसे बड़ी कमजोरी में से एक है। साथ ही ये अकेलेपन और परित्याग से भी डरते हैं।
  • अपनी इच्छाओं को महत्व न देना- इस राशि वाले जातक सभी को खुश देखना चाहते हैं और सभी को संतुष्ट करने के चक्कर में ये अपनी इच्छाओं और जरूरतों को महत्व नहीं देते हैं, जिस कारण भीतर ही भीतर मानसिक पीड़ा व थकान का अनुभव करते हैं।

प्रेम में तुला राशि

तुला राशि वाले प्रेम के मामले में काफी गंभीर होते हैं। ये ऐसे लोगों को पसंद करते हैं जो रोमांटिक हो और उनकी आवश्यकताओं को समझ सके। सबसे पहले ये बौद्धिक आधार पर प्रेम का अनुभव करना पसंद करते हैं। बौद्धिक संतुष्टि होने के बाद ये शारीरिक चेतना की ओर आगे बढ़ते हैं। तुला राशि की कुछ विशेषताएं व स्वभाव इनके प्रेम जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होती है, जो इस प्रकार हैं-

  • संवेदनशीलता- इस राशि वाले लोग जब प्यार में पड़ते हैं तो अपने साथी की भावनाओं का पूरा ख्याल रखते हैं और उन्हें स्पेशल फील कराने का हर संभव प्रयास करते हैं।
  • रोमांटिक- तुला राशि वाले काफी रोमांटिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें प्यार में पड़ना और प्यार करना पसंद होता है। ये एक रिश्ते में ऐसे साथी की तलाश करते हैं जो उनकी आवश्यकताओं को पूरा करे।
  • शांति की चाहत- तुला राशि वाले तीखी बहस और वाद-विवाद से दूर रहते हैं, क्योंकि इन्हें शांति पसंद होती है। ये रिश्ते में तालमेल और निष्पक्षता बनाए रखने की पूरी कोशिश करते हैं।

तुला राशि के स्वभाव और व्यक्तित्व का असर प्रेम संबंधों पर पड़ता है। इसके अलावा, किसी दूसरी राशि के साथ इनकी प्रेम अनुकूलता कैसी रहती है और किन राशियों के साथ इनका रिश्ता बेहतर हो सकता है, यह जानने के लिए तुला अनुकूलता देख सकते हैं।

यदि आप अपने रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव और प्रेम संबंधों से जुड़े संकेत जानना चाहते हैं तो यहां तुला प्रेम राशिफल पढ़ सकते हैं। 

करियर और भविष्य की संभावनाएं

तुला राशि के लोगों में कूटनीतिक क्षमता, न्यायप्रियता और बेहतरीन तालमेल बिठाने का गुण होता है। शुक्र ग्रह और वायु तत्व वाली राशि होने के कारण ये लोग फैशन डिजाइनर, मेकअप आर्टिस्ट, ग्राफिक डिजाइनर, जनसंपर्क, सलाहकार और मीडिया आदि क्षेत्रों में अच्छी सफलता पाते हैं। इसके अलावा तुला राशि के जातक यदि साहित्य, वकालत, चिकित्सा, प्रबंधन, संगीत, नृत्य, चित्रकारी, आदि जैसे विषयों में अध्ययन करें तो वे विशेष सफलता प्राप्त कर सकते हैं। तुला राशि वाले जातक अपना तुला करियर राशिफल यहां पढ़ सकते हैं।

स्वास्थ्य स्थिति

आमतौर पर तुला राशि वाले जातकों का स्वास्थ्य संतुलित रहता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति, खानपान और असंतुलित दिनचर्या से कारण कई बार कुछ समस्याएं हो सकती हैं। तुला राशि वालों को कमर दर्द, पीठ दर्द, किडनी की समस्या, स्किन की समस्या और मानसिक तनाव होने की संभावना रहती है। इन्हें उच्च कैलोरी खाद्य पदार्थ और नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए। तुला राशि वाले जातक अपने स्वास्थ्य की स्थिति और मिलने वाले संकेतों को जानने के लिए यहां पढ़ें तुला स्वास्थ्य राशिफल।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तुला राशि वालों के इष्ट देव भगवान कृष्ण और देवी लक्ष्मी हैं।

तुला राशि वाले विलासिता, ब्रांडेड चीजों और आरामदायक जीवनशैली पर पैसे खर्च करना पसंद करते हैं।

नहीं, तुला राशि वाले आलसी नहीं होते। ये कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन इन्हें अव्यवस्था और शोर-शराबे वाला माहौल पसंद नहीं होता।

तुला राशि के जातकों को असंतुलन, पक्षपात, गंदगी और कलह-क्लेश बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं।