वृषभ राशि के लोग कैसे होते है?

वृषभ राशि राशिचक्र की दूसरी राशि है। इस राशि का चिन्ह 'बैल' (सांड) है जो शक्ति, दृढ़ संकल्प, धैर्य, स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक है। इस राशि के जातक आमतौर पर शांत, मेहनती और स्थिर होते हैं और जिस काम को एक बार ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। 

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र और राशि तत्व पृथ्वी होने के कारण इनका स्वभाव जल्दबाजी के बजाय धैर्य वाला होता है। हालांकि, जन्म कुंडली में शुक्र की स्थिति भी इनके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करती है। वृषभ राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है, क्या विशेषताएं होती हैं, ये अपने काम और रिश्तों को कैसे संभालते हैं, इनके सकारात्मक गुण और कमजोरियां क्या हैं, स्वास्थ्य की स्थिति कैसी रहती है और भविष्य के लिए क्या संभावनाएं होती हैं। इन पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहां पढ़ें।

वृषभ राशि के महत्वपूर्ण बिंदु

स्वामी ग्रह

शुक्र ग्रह

प्रिय राशि

कर्क राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, मकर राशि

तत्व

पृथ्वी

शुभ रत्न

हीरा

शुभ अंक

6

नाम के अक्षर

इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब

शुभ दिन

शुक्रवार

वृषभ राशि की विशेषताएं

वृषभ राशि वाले शांत, संयम और दृढ़ निश्चयी होते हैं। इन्हें सुरक्षित माहौल और भरोसेमंद लोग पसंद होते हैं। शुक्र ग्रह का प्रभाव होने के कारण सुंदरता, स्वादिष्ट भोजन, आरामदायक माहौल और संगीत व कला की ओर इनका झुकाव होता है। हालांकि स्थिर राशि होने के कारण अगर ये लोग एक बार कोई राय बना लें, तो उसे बदलना इनके लिए कठिन होता है। 

वृषभ वालों के स्वभाव और ग्रहों की बदलती स्थिति का प्रभाव दैनिक जीवन पर भी पड़ सकता है। ऐसे में दिनभर के ग्रहों के संकेत और उनके संभावित प्रभाव जानने के लिए दैनिक वृषभ राशिफल पढ़ सकते हैं।

लेकिन यह जान लें कि वृषभ राशि वाले पुरुष जातक और स्त्रियों की विशेषताओं में थोड़ा अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं इस राशि वाले पुरुष और स्त्री की विशेषताएं। 

वृषभ राशि वाले पुरुष की विशेषताएं

वृषभ राशि के पुरुष भरोसेमंद और मेहनती होती है, साथ ही प्रैक्टिकल सोच रखते हैं। इस राशि के पुरुष अच्छे भोजन, विलासिता पूर्ण जीवन, सुंदर माहौल और अच्छे अनुभवों का आनंद लेते हैं। ये कम बोलने और अधिक करने पर विश्वास रखते हैं। साथ ही काम, प्यार, पारिवारिक जिम्मेदारी और आर्थिक सुरक्षा को लेकर सजग रहते हैं।

वृषभ राशि वाली महिलाओं की विशेषताएं

वृषभ राशि की महिलाओ को उनके धैर्य, शांत और ईमानदार स्वाभाव के लिए काफी पसंद किया जाता है। ये कोई फैसला लेने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर विचार करते हैं। इस राशि की महिला सौंदर्य बोध, घर को सजाने-संवारने में रुचि रखने वाली और पसंद-नापसंद को लेकर दृढ़ होती हैं।  

वृषभ राशि का सकारात्मक गुण 

वृषभ राशि वाले जातकों में कई सकारात्मक गुण होते हैं, जैसे-

  • भरोसा- वृषभ राशि वाले जातक वफादार और भरोसेमंद होते हैं। इन्हें आप जो भी कार्य सौंपते हैं, उन्हें ये पूरी ईमानदारी से पूरा करते हैं।
  • धैर्य- वृषभ राशि वालों का शांत स्वभाव और कठिन परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना इनके महत्वपूर्ण सकारात्मक गुणों में एक है।
  • कला प्रेमी- शुक्र ग्रह का प्रभाव होने के कारण वृषभ राशि वाले कला पसंद होते हैं। इन्हें सुंदरता, साफ-सफाई, सजावट, संगीत, अच्छे भोजन और आरामदायक जीवन से लगाव होता है। 

वृषभ राशि की कमजोरियां

व्यक्ति में सकारात्मक गुण के साथ कुछ कमजोरियां भी होती हैं। इसी प्रकार वृषभ राशि में भी कुछ नकारात्मक पहलू हैं जैसे-

  • आलस- वृषभ राशि वाले आराम और विलासिता पसंद वाले होते हैं। आलस के कारण ये बार-बार काम को टालते हैं, जिससे काम में देरी या असफलता का सामना करना पड़ता है।
  • रूढ़िवादिता- वृषभ राशि वाले जातकों की एक कमी यह है कि ये नए विचारों या फिर दूसरों के विचारों को आसानी से स्वीकार नहीं करते हैं। कई मामलों में ये रुढ़िवादी हो सकते हैं।
  • उच्च आकांक्षी- ये दूसरे को सफल देखकर उसके स्थान पर स्वयं की कल्पना करने लगते हैं। हालांकि ये ईर्ष्या नहीं करते, लेकिन स्वयं भी वैसी ही सफलता पाने के लिए लालायित हो जाते हैं।

प्रेम में वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले प्रेम के मामले में स्थिर, व्यावहारिक और वफादार भी होते हैं। ये जल्दी किसी के प्यार में नहीं पड़ते, लेकिन जब पड़ते हैं तो रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। वृषभ राशि की कुछ विशेषताएं व स्वभाव इनके प्रेम जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होती है, जो इस प्रकार हैं-

  • स्थिरता- वृषभ राशि वाले लोग शॉर्ट टर्म वाले प्रेम पर भरोसा करने के बजाय लंबे समय या जीवनभर चलने वाले रिश्ते पर विश्वास रखते हैं। एक बार यदि किसी के साथ जुड़ जाएं तो जीवनभर वफादारी से साथ निभाते हैं।
  • व्यावहारिक सोच- वृषभ राशि वाले जातक जब प्यार में पड़ते हैं तो शांत और गहराई की तरह होते हैं। साथी के साथ विवाद या अनबन की स्थिति में भी ये समझदारी के साथ स्थिति को सुलझा लेते हैं।
  • केयरिंग स्वभाव- वृषभ राशि वाले अपने पार्टनर की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखते हैं, जो उनके केयरिंग स्वभाव को दर्शाता है। ये मंहगे उपहार से लेकर परवाह करने और भौतिक चीजों के जरिए साथी को अपना स्नेह देते हैं।

वृषभ राशि के स्वभाव और व्यक्तित्व का असर प्रेम संबंधों पर पड़ता है। इसके अलावा, किसी दूसरी राशि के साथ इनकी प्रेम अनुकूलता कैसी रहती है और किन राशियों के साथ इनका रिश्ता बेहतर हो सकता है, यह जानने के लिए वृषभ अनुकूलता देख सकते हैं।

यदि आप अपने रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव और प्रेम संबंधों से जुड़े संकेत जानना चाहते हैं तो यहां वृषभ प्रेम राशिफल पढ़ सकते हैं। 

करियर और भविष्य की संभावनाएं

वृषभ राशि वाले मेहनती और लगनशील होते हैं। ज्योतिषीय आकलन के आधार पर इस राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है, इसलिए ये लोग चाहे जिस पेशे में रहें, उसमें उन्नति और सम्मान के अधिकारी बनते हैं। खासकर भूमि संबंधी कार्यों में इन्हें सफलता मिलती है। इसके अलावा बैंकिंग, कला-सौंदर्य, व्यापार, रियल एस्टेट और कृषि जैसे कार्य को इनके करियर के लिए अनुकूल माना जाता है। वृषभ राशि वाले जातक अपना वृषभ करियर राशिफल यहां पढ़ सकते हैं।

स्वास्थ्य स्थिति

वृषभ राशि वालों की शारीरिक संरचना कुछ ऐसी होती है कि ये सामान्यत: मजबूत और सहनशील होते हैं। अगर ये अपने शरीर और खानपान का ध्यान रखें, तो इन्हें अधिक परेशानी नहीं होती है। लेकिन फिर भी कुछ शारीरिक समस्याओं का खतरा बना रहता है, जिससे इन्हें सतर्क रहना चाहिए। जैसे वृषभ राशि का सीधा संबंध गले, गर्दन, स्वर तंत्र, टॉन्सिल और थायराइड से होता है, जिस कारण इन्हें गले में कफ और खराश की संभावना रहती है। साथ ही, स्वादिष्ट भोजन प्रेमी होने के कारण अपच, आलस और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वृषभ राशि वाले जातक अपने स्वास्थ्य की स्थिति और मिलने वाले संकेतों को जानने के लिए यहां पढ़ें वृषभ सेहत राशिफल।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वृषभ राशि के इष्ट देवता भगवान विष्णु और गणेश हैं। वहीं देवी माता लक्ष्मी हैं।

हां, स्थिर राशि होने के कारण जिद्दी स्वभाव और बदलाव से घबराना वृषभ राशि वालों की मुख्य कमजोरी मानी जाती है।

वृषभ राशि वाले अपनी फीलिंग्स जुबां से जाहिर करने के बजाय व्यवहार, कार्यों और अपना कीमती समय देकर जताते हैं।

जो लोग इनकी स्थिरता, धैर्य और विश्वास के विरुद्ध आचरण करते हैं, ऐसे लोगों से वृषभ राशि वालों को सख्त नफरत होती है।