वृश्चिक राशि के लोग कैसे होते है?

वृश्चिक राशि राशिचक्र की आठवीं राशि है। इस राशि का चिन्ह ‘बिच्छू’ है, जो सुरक्षा, गहरी तीव्रता, रहस्यमयी प्रकृति, शक्ति, साहस, अंतर्ज्ञान और आत्म-रक्षा का प्रतीक है। इस राशि के जातक आमतौर पर गहरे व्यक्तित्व, निडरता और तीव्र भावना के लिए जाने जाते हैं।

वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह ‘मंगल’ और राशि तत्व ‘जल’ होने के कारण इनका स्वभाव तीव्र रहस्यमी, दृढ़निश्चयी और बदले की भावना वाला होता है। हालांकि, जन्म कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति भी इनके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करती है। वृश्चिक राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है, क्या विशेषताएं होती हैं, ये अपने काम और रिश्तों को कैसे संभालते हैं, इनके सकारात्मक गुण और कमजोरियां क्या हैं, स्वास्थ्य की स्थिति कैसी रहती है और भविष्य के लिए क्या संभावनाएं होती हैं। इन पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहां पढ़ें।

वृश्चिक राशि के महत्वपूर्ण बिंदु

स्वामी ग्रह 

मंगल ग्रह

प्रिय राशि

कर्क राश, कन्या राशि, मकर राशि, मीन राशि

तत्व

जल

शुभ रत्न

मूंगा

शुभ रंग

लाल

शुभ अंक

9

नाम के अक्षर

तो, ना, नी, ने, नू, नो, या, यी, यू

शुभ दिन

मंगलवार

वृश्चिक राशि की विशेषताएं

वृश्चिक राशि वाले जातकों को रहस्यमयी, ऊर्जावान, दृढ़, साहसी और मेहनती माना जाता है। इनका व्यक्तित्व ऐसा होता है कि ये बाहर से कठोर दिखते हैं लेकिन भीतर से कोमल होते हैं। ये अपने उत्कृष्ट व्यक्तित्व से सामने वाले पर अपना प्रभाव जरूर छोड़ते हैं। इनके स्वभाव और ग्रहों की बदलती स्थिति का प्रभाव दैनिक जीवन पर भी पड़ सकता है। ऐसे में दिनभर के ग्रहों के संकेत और उनके संभावित प्रभाव जानने के लिए दैनिक वृश्चिक राशिफल पढ़ सकते हैं।

बता दें कि वृश्चिक राशि वाले पुरुष जातक और स्त्रियों की विशेषताओं में थोड़ा अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं इस राशि वाले पुरुष और स्त्री की विशेषताएं। 

वृश्चिक राशि वाले पुरुष की विशेषताएं

वृश्चिक राशि वाले पुरुष जोशीले, तेज तर्रार, ईमानदार और अपने लक्ष्य पर फोकस करने वाले होते हैं। इन्हें एक बार जिस पर भरोसा हो जाता है, उनका साथ ये जीवन के हर परिस्थिति में देते हैं। वृश्चिक राशि वाले पुरुषों की सबसे अच्छी खासियत यह है कि ये भावनात्मक रूप से काफी मजबूत होते हैं और मुश्किल हालातों को आसानी से पार कर लेते हैं।

वृश्चिक राशि वाली महिलाओं की विशेषताएं

इस राशि की महिला बहुत सहज और भावनात्मक रूप से मजबूत होती है। ये अपने प्रियजनों का बहुत ध्यान रखती हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये किसी के सामने पूरी तरह से तब तक नहीं खुलती हैं, जब तक इन्हें सामने वाले पर पूरा भरोसा न हो जाए। इन्हें ऐसे लोग बिल्कुल पसंद नहीं होते जो रिश्ते में दिखावटी बर्ताव करे।

वृश्चिक राशि का सकारात्मक गुण 

वृश्चिक राशि वाले जातकों में कई सकारात्मक गुण होते हैं, जैसे-

  • अटूट संकल्प- वृश्चिक राशि के जातकों का सबसे अच्छा गुण यह होता है कि इन्हें जो भी काम सौंप दिया जाए उसे ये पूरा करके ही राहत पाते हैं। इनका संकल्प और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव बहुत अटूट होता है।
  • निडरता- मंगल ग्रह का प्रभाव होने के कारण वृश्चिक राशि वाले निडर, साहसी और बहादुर होते हैं। ये कठिन से कठिन परिस्थिति में घबराने के बजाय डटकर इसका सामना करते हैं और किसी चुनौती से नहीं घबराते।
  • तीव्र अंतर्दृष्टि- इस राशि के जातकों में गजब का सिक्स सेंस होता है। इनकी छठी इंद्री इतनी सक्रिय होती है कि ये सामने वाले के मन में कैसी रणनीति चल रही है, इसे भी भांप लेते हैं।  

वृश्चिक राशि की कमजोरियां

व्यक्ति में सकारात्मक गुण के साथ कुछ कमजोरियां भी होती हैं। इसी प्रकार वृश्चिक राशि में भी कुछ नकारात्मक पहलू हैं जैसे-

  • जिद्दी स्वभाव- इस राशि वाले का स्वभाव बहुत जिद्दी या अकड़ वाला होता है। ये एक बार जिस चीज पर अड़ जाएं उसी पर टिके रहते हैं। इन्हें आसानी से बदलाव स्वीकार नहीं होता। 
  • बदला लेने की भावना- वृश्चिक राशि वाले जातकों में प्रतिशोध की भावना होती है। यदि इन्हें कोई परेशान करे या कुछ कटाक्ष करे तो ये समय बीतने के बाद भी इसे भूलते नहीं बल्कि सही समय आने पर बदला जरूर लेते हैं।
  • संकोची स्वभाव- इस राशि के जातकों का स्वभाव थोड़ा अविश्वासी होता है। ये किसी पर भी तुरंत भरोसा नहीं करते। साथ ही ये अपनी भावनाओं, योजनाओं और राज को आसानी से किसी के सामने जाहिर भी नहीं करते। इसलिए लोग इन्हें रहस्यमय या संकोची समझ लेते हैं।

प्रेम में वृश्चिक राशि

प्रेम के मामले में वृश्चिक राशि वाले जातक बहुत गहरे, भावुक और जुनूनी माने जाते हैं। यदि ये एक बार किसी के प्यार में पड़ जाएं तो उसे बहुत गंभीरता से लेते हैं। इनके लिए प्यार का मतलब सिर्फ दिखावा नहीं बल्कि पारदर्शिता है। हालांकि ये बदले में यह भी चाहते हैं कि पार्टनर उसी स्पेस और टाइम की जरूरत का भी सम्मान करे। वृश्चिक राशि की कुछ विशेषताएं व स्वभाव इनके प्रेम जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होती है, जो इस प्रकार हैं-

  • गहनता- वृश्चिक राशि वाले जातक कभी भी ऊपरी तौर या दिखावे के लिए प्यार नहीं करते हैं। इनके लिए प्यार कोई खेल नहीं बल्कि जीवन का गहरा आत्मीय अनुभव होता है। इसलिए ये एक बार अगर किसी के प्यार में पड़ जाते हैं तो जीवन भर इसे निभाते हैं।
  • सुरक्षात्मक रवैया- वृश्चिक राशि वाले जातक अपने साथी को लेकर काफी सुरक्षात्मक होते हैं। हालांकि इनका व्यवहार कभी-कभी थोड़ा पजेसिव भी हो जाता है। इनकी यही चाहत होती है कि इनका साथी पूरी तरह ईमानदार रहे और इनके साथ अपने विचारों को खुला रखें।
  • ईमानदारी- इस राशि के जातक साथी के प्रति अटूट वफादारी दिखाते हैं। अगर ये किसी से एक बार सच्चा प्यार कर ले तो मुश्किल वक्त में भी अपने साथी का हाथ थामे रखते हैं।

वृश्चिक राशि के स्वभाव और व्यक्तित्व का असर प्रेम संबंधों पर पड़ता है। इसके अलावा, किसी दूसरी राशि के साथ इनकी प्रेम अनुकूलता कैसी रहती है और किन राशियों के साथ इनका रिश्ता बेहतर हो सकता है, यह जानने के लिए वृश्चिक अनुकूलता देख सकते हैं।

यदि आप अपने रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव और प्रेम संबंधों से जुड़े संकेत जानना चाहते हैं तो यहां वृश्चिक प्रेम राशिफल पढ़ सकते हैं। 

करियर और भविष्य की संभावनाएं

वृश्चिक राशि वाले बहुत तेज-तर्रार और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। अगर इन्हें जीवन में किसी लक्ष्य तक पहुंचना होता है, तो ये पहले से ही उसके लिए योजना बनाते हैं। प्लानिंग और स्ट्रेटेजी बनाने में वृश्चिक राशि वाले मास्टर होते हैं। मंगल ग्रह इन्हें ऊर्जा, साहस और नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है। करियर के मामले में ये उन क्षेत्रों में अधिक सफल हो सकते हैं जहां गहराई से छानबीन, रणनीति और मानसिक क्षमता की जरूरत पड़ती है। मेडिकल, पुलिस सेना, वित्तीय सलाहकार, मनोचिकित्सक, पत्रकारिता आदि जैसे क्षेत्रों में ये सफल करियर बना सकते हैं। वृश्चिक राशि वाले जातक अपना वृश्चिक करियर राशिफल यहां पढ़ सकते हैं।

स्वास्थ्य स्थिति

वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य आमतौर पर सामान्य और ऊर्जावान होता है। लेकिन फिर भी इन्हें मानसिक स्थिति और संवेदनशील अंगों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खासकर शरीर के गुप्त अंग, प्रजनन तंत्र, मूत्रमार्ग आदि। इसके अलावा वृश्चिक राशि वालों को रक्तचाप, तनाव, अनिद्रा और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि वृश्चिक राशि वालों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है जिस कारण ये बीमार पड़ने पर जल्दी रिकवर भी हो जाते हैं। वृश्चिक राशि वाले जातक अपने स्वास्थ्य की स्थिति और मिलने वाले संकेतों को जानने के लिए यहां पढ़ें वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तुला राशि वालों के इष्ट देव भगवान शिव, हनुमान जी और काल भैरव माने जाते हैं।

हां, इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, इसलिए इनमें ऊर्जा और तीव्रता अधिक होती है। ये छोटी-छोटी बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया नहीं देते, लेकिन जब इनका सब्र टूटता है, तो स्वभाव गुस्सैल हो सकता है।

वृश्चिक राशि वाले दोस्ती में दोस्तों की संख्या के बजाय उनकी गुणवत्ता पर ध्यान देते हैं। इनके बहुत कम लेकिन अच्छे दोस्त होते हैं, जो मुश्किल समय में भी साथ खड़े रहते हैं।

झूठ बोलने, धोखा देने, पीठ पीछे बुराई करने और बनावटी लोग वृश्चिक वालों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं।