मीन राशि के लोग कैसे होते है?
मीन राशि राशिचक्र की बारहवीं और अंतिम राशि है। इस राशि का चिन्ह 'जोड़े में मछली' है, जिसे विपरीत दिशा में तैरते हुए दर्शाया गया है। यह द्वैत स्वभाव, कल्पनाशीलता और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। मछलियों का उल्टी दिशा में तैरना इस बात का संकेत देता है कि इस राशि के जातक विचार, भावना और स्थितियों में दुविधा महसूस कर सकते हैं।
मीन राशि का स्वामी ग्रह ‘बृहस्पति’ (गुरु) और राशि तत्व ‘जल’ होने के कारण इस राशि का स्वभाव करुणामय, आध्यात्मिक और अधिक संवेदनशील होता है। हालांकि, जन्म कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति भी इनके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित कर सकती है। मीन राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है, क्या विशेषताएं होती हैं, ये अपने काम और रिश्तों को कैसे संभालते हैं, इनके सकारात्मक गुण और कमजोरियां क्या हैं, स्वास्थ्य की स्थिति कैसी रहती है और भविष्य के लिए क्या संभावनाएं होती हैं। इन पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहां पढ़ें।
मीन राशि के महत्वपूर्ण बिंदु
|
स्वामी ग्रह |
मीन ग्रह |
|
प्रिय राशि |
वृषभ राशि, कर्क राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, मकर राशि |
|
तत्व |
जल |
|
शुभ रत्न |
पुखराज |
|
शुभ रंग |
पीला |
|
शुभ अंक |
3 |
|
नाम के अक्षर |
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची |
|
शुभ दिन |
गुरुवार |
मीन राशि की विशेषताएं
मीन राशि वाले जातक दयालु, भावुक और संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। ये ना सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों के मन की भावनाओं को भी अच्छे से समझते हैं और हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। धर्म-कर्म जैसे कार्यों में इनकी विशेष रूचि रहती है। हालांकि ये छोटी-छोटी बातों पर आहत या निराश भी हो जाते हैं। कई बार बहुत सारे विकल्प होते हैं तो बेहतर का निर्णय करने में इन्हें दुविधा हो सकती है। ऐसे में दिनभर के ग्रहों के संकेत और उनके संभावित प्रभाव जानने के लिए दैनिक मीन राशिफल यहां पढ़ सकते हैं।
बता दें कि मीन राशि वाले पुरुष जातक और स्त्रियों की विशेषताओं में थोड़ा अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं इस राशि वाले पुरुष और स्त्री की मुख्य विशेषताएं।
मीन राशि वाले पुरुष की विशेषताएं
मीन राशि वाले पुरुष नरम दिल, कल्पनाशील, रोमांटिक और भावनात्मक रूप से नाजुक होते हैं। इसका स्वभाव ऐसा होता है कि ये आसानी से किसी के साथ भी घुल-मिल जाते हैं और अपनी जगह बना लेते हैं। हालांकि इन्हें गहरी और काम से जुड़ी बातें करना पसंद होता है। ज्योतिष अनुसार इस राशि के पुरुष अच्छे श्रोता कहलाते हैं। ये अपने जीवन में रिश्ते-नातों को काफी महत्व देते हैं।
मीन राशि वाली महिलाओं की विशेषताएं
मीन राशि वाली महिलाएं दयालु, सहज और सहानुभूति रखने वाली होती हैं। ये स्वाभाविक रूप से दूसरों की मानसिक स्थिति और भावनाओं के समझती है और अपने प्रियजनों का ध्यान रखती हैं। साथ ही ये काफी क्रिएटिव भी होती हैं। मीन राशि की महिलाओं को कल्पना में जीना पसंद होता है। इनका स्वभाव थोड़ा उग्र रहता है, लेकिन जो इनके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं उनके साथ ये विनम्र रहती हैं।
मीन राशि का सकारात्मक गुण
मीन राशि वाले जातकों में कई सकारात्मक गुण होते हैं, जैसे-
- मजबूत अंतर्ज्ञान- मीन राशि वालों में गजब का सिक्स सेंस होता है। ये अपनी छठी इंद्री या फिर पूर्वाभास की क्षमता के आधार पर लोगों के मन को भांप सकती हैं।
- गहरी सहानुभूति- इस राशि के जातक अन्य राशि की अपेक्षा अधिक दयालु स्वभाव के माने जाते हैं। ये लोग दूसरों की भावनाओं और दुख को तुरंत महसूस करते हैं और मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।
- रचनात्मकता- गुरु का प्रभाव होने के कारण ये कला, संगीत, लेख और नई कल्पनाओं के क्षेत्र में इनकी सोच काफी रचनात्मक होती है।
मीन राशि की कमजोरियां
व्यक्ति में सकारात्मक गुण के साथ कुछ कमजोरियां भी होती हैं। इसी प्रकार मीन राशि में भी कुछ नकारात्मक पहलू हैं जैसे-
- आलस- मीन राशि वाले जातक थोड़े आलसी प्रवृत्ति के होते हैं। कई बार ये बेहतर योजना बनाते हैं, लेकिन आलस या उत्साह में कमी के कारण उसे पूरा नहीं कर पाते हैं।
- निर्णय लेने में कठिनाई- इस राशि के जातक गंभीर या बड़े मुद्दों पर आसानी से फैसले नहीं ले पाते हैं। इनमें मानसिक अस्थिरता या दुविधा के कारण निर्णय लेने में कठिनाई रहती है।
- मना करने में कठिनाई- मीन राशि के जातक दयालु और थोड़े मासूम भी होते हैं, जिस कारण ये आसानी से दूसरों को माफ कर देते हैं और मदद करने के लिए भी आगे रहते हैं। इनकी इसी कमजोरी का कई बार लोग गलत फायदा भी उठा लेते हैं।
प्रेम में मीन राशि
प्रेम और रिश्तों के मामले में मीन राशि वाले जातक काफी भावुक, संवेदनशील और समर्पित होते हैं। जल तत्व और बृहस्पति ग्रह का प्रभाव होने के की वजह से इनके लिए प्रेम का मतलब केवल आकर्षण न होकर गहरा भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव भी होता है। ये अगर एक बार किसी के साथ जुड़ जाते हैं तो जीवनभर हर परिस्थिति में साथ निभाते हैं। मीन राशि की कुछ विशेषताएं व स्वभाव इनके प्रेम जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होती है, जो इस प्रकार हैं-
- गहरा जुड़ाव- मीन राशि वाले रिश्ते को लेकर काफी प्रोटेक्टिव स्वभाव के होते हैं। ये साथी की छोटी-बड़ी खुशियों का ख्याल रखते हैं और अपने रिश्ते में भरोसे को प्राथमिकता देते हैं, जिससे रिश्ते में गहरा जुड़ाव और समर्पण भाव बना रहे।
- संवेदनशीलता- मीन राशि वाले जातक सिर्फ अपनी नहीं बल्कि साथी की भावनाओं को भी भली-भांति समझते हैं। ये अपने रिश्ते में रोमांस को कलात्मक और भावुक अंदाज में जीते हैं।
- सहानुभूति- मीन राशि वाले जातकों की सबसे अच्छी बात यह होती है कि ये अपने साथी के साथ पूरी मजबूती से खड़े होते हैं। समय या परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, ये अपने पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते।
मीन राशि के स्वभाव और व्यक्तित्व का असर प्रेम संबंधों पर पड़ता है। इसके अलावा, किसी दूसरी राशि के साथ इनकी प्रेम अनुकूलता कैसी रहती है और किन राशियों के साथ इनका रिश्ता बेहतर हो सकता है, यह जानने के लिए मीन अनुकूलता देख सकते हैं।
यदि आप अपने रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव और प्रेम संबंधों से जुड़े संकेत जानना चाहते हैं तो यहां मीन प्रेम राशिफल पढ़ सकते हैं।
करियर और भविष्य की संभावनाएं
मीन राशि वाले जातकों के लिए रचनात्मकता, परामर्श, शिक्षा, कला और तकनीक आदि जैसे क्षेत्रों में करियर की अच्छी संभावनाएं होती हैं। ये अपने अनुशासन, कौशल और नए-नए संपर्कों के माध्यम से भविष्य में प्रगति के अवसर बढ़ा सकते हैं। गुरु ग्रह का प्रभाव होने के कारण मीन राशि वाले लेखन, कविता, संगीत, फोटोग्राफी, ग्राफिक, अध्यापन, काउंसलर, मनोवैज्ञानिक, चिकित्सक, ज्योतिष और समाज सेवा से जुड़े कार्यक्षेत्र में अच्छा कर सकते हैं। मीन राशि वाले जातक अपना मीन करियर राशिफल यहां पढ़ सकते हैं।
स्वास्थ्य स्थिति
मीन राशि वाले स्वास्थ्य के मामले में थोड़े संवेदनशील माने जाते हैं। खासकर पैर, पाचन तंत्र, रक्त संचार और मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याएं इस राशि के जातकों में थोड़ी अधिक हो सकती है। मीन लग्न का स्वामित्व होने के कारण इन्हें मधुमेह की संभावना भी रहती है। वहीं भावनात्मक स्वभाव के कारण भी ये रोगों, मानसिक तनाव या अनिद्रा की चपेट में आ सकते हैं। मीन राशि वाले जातक अपने स्वास्थ्य की स्थिति और मिलने वाले संकेतों को जानने के लिए यहां पढ़ें मीन स्वास्थ्य राशिफल।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मीन राशि वालों के इष्ट देवता भगवान विष्णु और देवी माता लक्ष्मी को माना जाता है।
नहीं, मीन राशि वाले जातक आमतौर पर घमंडी नहीं होते हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक दयालु, संवेदनशील और भावनात्मक जुड़ाव रखने वाले होते हैं।
मीन राशि वालों को विश्वासघात , जिम्मेदारी का अधिक बोझ, आलोचना और अस्वीकृति से डर लगता है।
कुंडली का छठा भाव (ऋण भाव) कर्ज से जुड़ा होता है। अगर आप कर्ज या लोन की समस्या से परेशान हैं तो एस्ट्रोलॉजर से फ्री चैट कर व्यक्तिगत समाधान पा सकते हैं।