सिंह राशि के लोग कैसे होते है?
सिंह राशि राशिचक्र की पांचवी राशि है। इस राशि का चिन्ह 'शेर' है जो साहस, शक्ति, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राजसी स्वभाव का प्रतीक है। इस राशि के जातक आमतौर पर आकर्षक व्यक्तित्व, जन्मजात नेता और गर्मजोशी मिजाज वाले होते हैं। साथ ही ये लोग हर परिस्थिति का डटकर सामना करने की क्षमता रखते हैं।
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य और राशि तत्व अग्नि होने के कारण इनका स्वभाव तेजस्वी और ऊर्जावान होता है। हालांकि, जन्म कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति भी इनके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करती है। सिंह राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है, क्या विशेषताएं होती हैं, ये अपने काम और रिश्तों को कैसे संभालते हैं, इनके सकारात्मक गुण और कमजोरियां क्या हैं, स्वास्थ्य की स्थिति कैसी रहती है और भविष्य के लिए क्या संभावनाएं होती हैं। इन पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहां पढ़ें।
सिंह राशि के महत्वपूर्ण बिंदु
|
स्वामी ग्रह |
सूर्य ग्रह |
|
प्रिय राशि |
मेष राशि, मिथुन राशि, तुला राशि, धनु राशि |
|
तत्व |
अग्नि |
|
शुभ रत्न |
माणिक्य |
|
शुभ रंग |
नारंगी |
|
शुभ अंक |
1 और 4 |
|
नाम के अक्षर |
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे |
|
शुभ दिन |
रविवार |
सिंह राशि की विशेषताएं
सिंह राशि वालों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है और इनमें जन्मजात नेता बनने के गुण होते हैं। ये अपना संपूर्ण जीवन पूरी शान से जीने में विश्वास रखते हैं। इनके स्वभाव और ग्रहों की बदलती स्थिति का प्रभाव दैनिक जीवन पर भी पड़ सकता है। ऐसे में दिनभर के ग्रहों के संकेत और उनके संभावित प्रभाव जानने के लिए दैनिक सिंह राशिफल पढ़ सकते हैं।
सिंह राशि वाले पुरुष जातक और स्त्रियों की विशेषताओं में थोड़ा अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं इस राशि वाले पुरुष और स्त्री की विशेषताएं।
सिंह राशि वाले पुरुष की विशेषताएं
सिंह राशि वाले पुरुष जातक बड़े सपने देखते हैं और उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इस राशि के पुरुष में सबसे अच्छी बात यह होती है कि ये खुद पर विश्वास रखते हैं और हर स्थिति में जिम्मेदारी लेने में पीछे नहीं हटते, जो इसकी लीडरशिप क्वालिटी का सबसे अच्छा प्रमाण है। ये एक बार किसी के साथ खड़े हो जाते हैं तो फिर मुश्किल परिस्थिति में भी उनका साथ नहीं छोड़ते।
सिंह राशि वाली महिलाओं की विशेषताएं
अग्नि तत्व की राशि होने के कारण सिंह राशि वाली महिलाएं आग की तरह पक्के इरादे वाली होती है। आत्मविश्वास इस राशि वाली महिलाओं की सबसे अच्छी खूबियों में एक है, जिससे ये अपने रास्ते में आने वाली हर चुनौती को पार कर लेती हैं। इन्हें तारीफ पाना और पहचान बनाना पसंद होता है।
सिंह राशि का सकारात्मक गुण
सिंह राशि वाले जातकों में कई सकारात्मक गुण होते हैं, जैसे-
- मजबूत नेतृत्व क्षमता- सिंह राशि वाले जातकों में मजबूत नेतृत्व क्षमता होती है, जिस कारण ये जन्मजात लीडर माने जाता हैं। इन्हें जिम्मेदारी लेना और उसे पूरा करने बखूबी आता है।
- उदारता- सिंह राशि वाले दिल के बहुत साफ और दयालु स्वभाव के होते हैं। जब भी किसी को इनकी जरूरत पड़ती है, ये मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है।
- विश्वासी- इस राशि वालों में भरोसमंद या वफादारी का गुण उनके भीतर रचा-बसा होता है। ये लोग अपने दोस्तों, परिचितों, करीबियों और प्रियजनों के साथ काफी वफादार होते हैं।
सिंह राशि की कमजोरियां
व्यक्ति में सकारात्मक गुण के साथ कुछ कमजोरियां भी होती हैं। इसी प्रकार सिंह राशि में भी कुछ नकारात्मक पहलू हैं जैसे-
- अहंकार- सिंह राशि वाले जातकों में घमंड की तीव्र भावना होती है और बहुत अहंकार होता है। ये अपनी गलती ना ही मानना पसंद करते हैं और ना ही आलोचना सुनना इन्हें अच्छा लगता है।
- दबंग मिजाजी- इनका स्वभाव दूसरों पर हुक्म चलाने जैसा होता है। ये चाहते हैं कि हर कार्य की कमान इनके हाथ में रहे, क्योंकि इन्हें अपना नियंत्रण रखना पसंद होता है। ये किसी के अधीन या किसी के नीचे रहकर काम करना पसंद नहीं करते हैं।
- जिद्दी स्वभाव- सिंह राशि वालों में एक नकारात्मक गुण है इनका जिद्दी स्वभाव। ये हर जगह अपनी पकड़ बनाकर रखना चाहते हैं और जिस बात को एक बार ठान लेते हैं, उस पर अड़े रहते हैं।
प्रेम में सिंह राशि
प्रेम जीवन में सिंह राशि वाले जातक वफादार, जोशीले और रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। इन्हें ऐसा रिश्ता पसंद होता है, जिसमें दोनों साथी एक दूसरे की सफलता और असफलताओं को एक साथ स्वीकार करें। हालांकि अति रोमांटिक प्रवृत्ति के कारण ये लोग भ्रम और वास्तिवकता को पहचान नहीं पाते हैं। सिंह राशि की कुछ विशेषताएं व स्वभाव इनके प्रेम जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होती है, जो इस प्रकार हैं-
- सच्चा प्रेम- सूर्य ग्रह का प्रभाव होने के कारण इनके प्रेम में गजब का आत्मविश्वास, गरिमा और समर्पण भाव होता है। इस राशि के जातक अपने पार्टनर को राजसी यानी राजा या रानी की तरह सम्मान देने की पूरी कोशिश करते हैं।
- खुलकर इजहार करना- सिंह वाले प्यार छिपाने के बजाय खुलकर इसका इजहार करना पसंद करते है। इस राशि वाले लोग सबके सामने अपने रिश्ते और साथी पर गर्व महसूस करते हैं।
- अहंकार- सिंह राशि वालों का स्वाभिमान भी कभी-कभी अहंकार का रूप ले लेता है, जिससे रिश्ते में खटास, तकरार या गलतफहमी पैदा हो सकती है।
सिंह राशि के स्वभाव और व्यक्तित्व का असर प्रेम संबंधों पर पड़ता है। इसके अलावा, किसी दूसरी राशि के साथ इनकी प्रेम अनुकूलता कैसी रहती है और किन राशियों के साथ इनका रिश्ता बेहतर हो सकता है, यह जानने के लिए सिंह अनुकूलता देख सकते हैं।
यदि आप अपने रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव और प्रेम संबंधों से जुड़े संकेत जानना चाहते हैं तो यहां सिंह प्रेम राशिफल पढ़ सकते हैं।
करियर और भविष्य की संभावनाएं
ज्योतिषीय आकलन के अनुसार, सिंह राशि के जातकों का स्वभाव नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और उच्च महत्वकांक्षा वाला होता है। इस राशि के लिए सरकारी नौकरी, प्रशासनिक सेवाएं, प्रबंधन,फैशन डिजाइनिंग, शिक्षण और वकालत जैसे क्षेत्र अनुकूल माने जाते हैं। जो लोग अपना व्यवसाय करते हैं, वे नई रणनीति और प्रभावशाली लोगों से जुड़कर भविष्य में बड़ा लाभ कमा सकते हैं। सिंह राशि वाले जातक अपना सिंह करियर राशिफल यहां पढ़ सकते हैं।
स्वास्थ्य स्थिति
सिंह राशि वाले अपनी शारीरिक ऊर्जा, ताकत और सक्रियता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अधिक काम का बोझ और मानसिक तनाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। सिंह राशि वालों के शरीर में पीठ व कमर दर्द, गर्दन में खिचाव, जोड़ों का दर्द, रक्तचाप और पाचन संबंधी संभावित समस्याएं हो सकती हैं। वहीं अधिक तनाव के कारण अनिद्रा और चिंता की शिकायत रह सकती है। सिंह राशि वाले जातक अपने स्वास्थ्य की स्थिति और मिलने वाले संकेतों को जानने के लिए यहां पढ़ें सिंह स्वास्थ्य राशिफल।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
सिंह राशि के इष्ट देवता सूर्य नारायण माने जाते हैं।
सिंह राशि वालों को अति आत्मविश्वासी होने, घमंड, अतिरिक्त क्रोध और बिना सोचे-समझे आर्थिक निवेश से बचना चाहिए।
सिंह राशि वाले प्यार के मामले में पैशनेट, ईमानदार, उदार, स्नेही और आत्मविश्वासी होते हैं। इन्हें रोमांटिक इशारे भी पसंद होते हैं।
इग्नोर करने, अनादर या अपमान करने, झूठ बोलने, अधिकार जताने, स्वार्थी और कंजूस लोग सिंह राशि वालों को कतई पसंद नहीं होते हैं।