मकर राशि के लोग कैसे होते है?

मकर राशि राशिचक्र की दसवीं राशि है। इस राशि का चिन्ह ‘समुद्री बकरी’ है, जिसका अगला भाग बकरी का और पिछला भाग मछली का है। यह ऊंचे लक्ष्यों तक पहुंचने, मेहनत और जिम्मेदारियों का प्रतीक माना जाता है।

मकर राशि का स्वामी ग्रह ‘शनि’ और राशि तत्व ‘पृथ्वी’ होने के कारण इस राशि का स्वभाव बहुत ही अनुशासित, परिश्रमी, व्यावहारिक और महत्वाकांक्षी है। इस राशि के जातक भाग्य के भरोसे बैठे रहने के बजाय मेहनत करने पर विश्वास रखते हैं। हालांकि, जन्म कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति भी इनके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित कर सकती है। मकर राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है, क्या विशेषताएं होती हैं, ये अपने काम और रिश्तों को कैसे संभालते हैं, इनके सकारात्मक गुण और कमजोरियां क्या हैं, स्वास्थ्य की स्थिति कैसी रहती है और भविष्य के लिए क्या संभावनाएं होती हैं। इन पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहां पढ़ें।

मकर राशि के महत्वपूर्ण बिंदु

स्वामी ग्रह 

शनि ग्रह

प्रिय राशि

वृषभ राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, सिंह राशि

तत्व

पृथ्वी

शुभ रत्न

नीलम

शुभ रंग

नीला

शुभ अंक

8

नाम के अक्षर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

शुभ दिन

शनिवार

मकर राशि की विशेषताएं

मकर राशि वालों का झुकाव विशेष रूप से काम और अपने कर्तव्यों की ओर होता है। इसलिए इन्हें कर्म प्रधान राशि कहा जाता है। ये अपने जीवन के लक्ष्यों को लेकर गंभीर होते हैं और आत्म-अनुशासित रहते हैं। हालांकि उनका स्वभाव थोड़ा जिद्दी रहता है, लेकिन ये दूसरों की अपेक्षा अपनी बातों को अधिक प्रमुख रूप से रखते हैं। इस राशि के जातक सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इनकी स्मृति शक्ति मजबूत होती है। हालांकि इनके मन में संदेह की स्थिति भी रहती है। ऐसे में दिनभर के ग्रहों के संकेत और उनके संभावित प्रभाव जानने के लिए दैनिक मकर राशिफल यहां पढ़ सकते हैं।

बता दें कि मकर राशि वाले पुरुष जातक और स्त्रियों की विशेषताओं में थोड़ा अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं इस राशि वाले पुरुष और स्त्री की मुख्य विशेषताएं। 

मकर राशि वाले पुरुष की विशेषताएं

मकर राशि वाले पुरुष जातक मेहनती, अनुशासित और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहते हैं। यदि इन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए तो ये एक बेहतरीन नेतृत्वकर्ता साबित होते हैं। हालांकि ये बहुत आसानी से सभी के सामने नहीं खुलते हैं, जब तक ये किसी के साथ मजबूत रिश्ता कायम न कर दे, तब तक अपने दिल की बात किसी को नहीं बताते। इनका फोकस लंबी दीर्घकालीन लक्ष्यों की पूर्ति की ओर होता है।

मकर राशि वाली महिलाओं की विशेषताएं

मकर राशि वाली महिलाओं को आमतौर पर जमीन से जुड़ा हुआ माना जाता है। इनके लक्ष्य और इरादे बहुत पक्के होते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए ये काफी मेहनत करती हैं। जीवन में सफलता इनके लिए काफी मायने रखती है, हालांकि इनका सब्र भी बहुत मजबूत होता है। इस राशि की महिला का स्वभाव कुछ ऐसा होता है कि ये आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करती।

मकर राशि का सकारात्मक गुण 

मकर राशि वाले जातकों में कई सकारात्मक गुण होते हैं, जैसे-

  • कर्मठ और मेहनती- शनि ग्रह का प्रभाव होने के कारण इस राशि के जातक बहुत मेहनती होते हैं और ली गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हैं। ये लोग अपने वादे के भी पक्के होते हैं और पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ अपने लक्ष्य को पूरा करते हैं।
  • धैर्य- मकर राशि वाले जातकों में मेहनत करने के बाद तुरंत फल पाने की इच्छा नहीं रहती, ये लोग तुरंत फल की अपेक्षा शांत और संयमित रहकर परिणाम का इंतजार करते हैं। 
  • रिश्तों के प्रति वफादार- मकर राशि वाले जातक रिश्तों के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं। ये लोग अपने परिवार, पुराने रिश्तों और दोस्तों के साथ पुरानी परंपराओं का भी काफी सम्मान करते हैं।

मकर राशि की कमजोरियां

व्यक्ति में सकारात्मक गुणों के साथ कुछ कमजोरियां भी होती हैं। इसी प्रकार मकर राशि में भी कुछ नकारात्मक पहलू हैं जैसे-

  • कठोर स्वभाव- मकर राशि वाले जातक थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं, ये लोग किसी के प्रति कोई राय बना लेते हैं तो उस पर अड़े रहते हैं। उच्च अनुशासन, गंभीरता और आत्म-नियंत्रण के कारण ये लोग थोड़े सख्त नजर आ सकते हैं।
  • भावनात्मक दूरी- इस राशि के जातक आमतौर पर लोगों के सामने अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में सक्षम नहीं होते हैं। कई बार इस आदत के कारण ये मुश्किल समय में भी मदद मांगने से बचते हैं।
  • वर्कहोलिक प्रवृत्ति- मकर राशि वाले जातक सफलता और अपने लक्ष्य को जीवन में सबसे ऊंचा दर्जा देते हैं, जिस कारण ये खूब मेहनत करते हैं और आराम व रिश्तों की अनदेखी करते हैं। ऐसा करने से इन्हें अपराधबोध होता है। 

प्रेम में मकर राशि

प्रेम के मामले में मकर राशि वाले जातक वफादार, व्यावहारिक और दीर्घकालिक स्थिरता वाले होते हैं। ये लोग तुरंत प्यार का इजहार करने के बजाय थोड़ा समय ले सकते हैं, लेकिन एक बार ये किसी हाथ थाम ले तो जीवनभर उसका साथ नहीं छोड़ते। मकर राशि की कुछ विशेषताएं व स्वभाव इनके प्रेम जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होती है, जो इस प्रकार हैं-

  • धीमी शुरुआत- मकर राशि वाले जातक प्रेम में पहल करने के बाद सीधे अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं करते। ये अपने रिश्ते को समय देते हैं, पहले समझते हैं, परखते हैं और फिर पहल करते हैं। प्रेम में भले ही इनकी शुरुआत धीमी हो, लेकिन गहरी होती है।
  • संवेदनशीलता- मकर राशि वाले जातक सख्त और गंभीर होते हैं। लेकिन भीतर से अपने साथी से गहरा जुड़ाव रखते हैं और सम्मान की अपेक्षा करते हैं। 
  • व्यावहारिकता- प्रेम जीवन में ये अपने साथी से हवा-हवाई बातों के बजाय भरोसेमंद साथ की चाहत रखते हैं। ये ऐसा रिश्ता बनाना चाहते हैं, जो गहरे वादे, सुरक्षा और विश्वास पर कायम हो।


मकर राशि के स्वभाव और व्यक्तित्व का असर प्रेम संबंधों पर पड़ता है। इसके अलावा, किसी दूसरी राशि के साथ इनकी प्रेम अनुकूलता कैसी रहती है और किन राशियों के साथ इनका रिश्ता बेहतर हो सकता है, यह जानने के लिए मकर अनुकूलता देख सकते हैं।

यदि आप अपने रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव और प्रेम संबंधों से जुड़े संकेत जानना चाहते हैं तो यहां मकर प्रेम राशिफल पढ़ सकते हैं। 

करियर और भविष्य की संभावनाएं

मकर राशि वाले जातक अपने करियर में त्वरित लाभ के बजाय स्थायी सफलता की ओर काम करते हैं। इस राशि के जातक प्रशासनिक या सरकारी सेवाएं, बैंकिंग, अकाउंटिंग, रियर एस्टेट, निर्माण, उद्योग, कानून, इंजीनियरिंग, विज्ञान और कॉर्पोरेट प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। इसके अलावा मकर राशि वाले बिजली, कमीशन, मशीनरी, ठेकेदारी, सट्टा, आयात-निर्यात, रेडीमेड कपड़ा, राजनीतिक, खिलौना, खनन, वन उत्पाद, बागवानी क्षेत्र में भी भविष्य में अपना करियर बनाने के लिए ट्राई कर सकते हैं, क्योंकि उपरोक्त क्षेत्र में आप अच्छा कर सकते हैं। मकर राशि वाले जातक अपना मकर करियर राशिफल यहां पढ़ सकते हैं।

स्वास्थ्य स्थिति

मकर राशि वाले जातकों की रोग-प्रतिरोधन क्षमता आमतौर पर मजबूत होती है। हालांकि, इन्हें हड्डियों में दर्द, त्वचा और पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा मकर राशि वाले जातकों को हवा से होने की बीमारियां जैसे सांस और आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। यदि सावधानी न बरती जाए तो बाल, दांत और तंत्रिका तंत्र भी पीड़ित हो सकते हैं। मकर राशि वाले जातक अपने स्वास्थ्य की स्थिति और मिलने वाले संकेतों को जानने के लिए यहां पढ़ें मकर स्वास्थ्य राशिफल।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मकर राशि वालों के मुख्य इष्ट देव भगवान शिव और शनि देव माने जाते हैं।

मकर राशि वाले जीवन में पैसों की अहमियत समझते हैं और फिजूलखर्ची से बचते हैं। इसलिए भविष्य में इन्हें आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

मकर राशि वालों को धोखा, समय की बर्बादी, झूठ बोलना और अनावश्यक ड्रामा पसंद नहीं होता है।

मकर राशि वाले जातक अकेलापन, करियर में असुरक्षा, रिश्ते टूटने और अनिश्चितता से डरते हैं।