कर्क राशि के लोग कैसे होते है?

कर्क राशि राशिचक्र की चौथी राशि है। इस राशि का चिन्ह 'केकड़ा' है जो सुरक्षा, परिवार, गहन संवेदनशीलता और पकड़ने की प्रवृत्ति का प्रतीक है। इस राशि के जातक आमतौर पर भावुक, संवेदनशील, परिवार-प्रिय और देखभाल करने वाले स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये लोग दूसरों की मनोभावनाओं को जानने का हुनर रखते हैं।

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा और राशि तत्व जल होने के कारण इनका स्वभाव पहल और नेतृत्व करने वाला होता है। हालांकि, जन्म कुंडली में चंद्रमा ग्रह की स्थिति भी इनके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करती है। कर्क राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है, क्या विशेषताएं होती हैं, ये अपने काम और रिश्तों को कैसे संभालते हैं, इनके सकारात्मक गुण और कमजोरियां क्या हैं, स्वास्थ्य की स्थिति कैसी रहती है और भविष्य के लिए क्या संभावनाएं होती हैं। इन पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के लिए यहां पढ़ें।

कर्क राशि के महत्वपूर्ण बिंदु

स्वामी ग्रह 

चंद्रमा ग्रह

प्रिय राशि

वृषभ राशि, कन्या राशि, मकर राशि, मीन राशि

तत्व

जल

शुभ रत्न

मोती

शुभ रंग

सफेद

शुभ अंक

2 और 7

नाम के अक्षर

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

शुभ दिन

सोमवार

कर्क राशि की विशेषताएं

कर्क राशि के जातकों का हृदय बहुत कोमल होता है। ये स्वभाव से दयालु और भावुक होते हैं। स्वामी ग्रह चंद्रमा का प्रभाव होने के कारण इन्हें जल्दी-जल्दी परिवर्तन करना पसंद होता है। परिवार वालों के साथ गहरा लगाव रखते हैं और अपने प्रियजनों के लिए खास होते हैं।

इनके स्वभाव और ग्रहों की बदलती स्थिति का प्रभाव दैनिक जीवन पर भी पड़ सकता है। ऐसे में दिनभर के ग्रहों के संकेत और उनके संभावित प्रभाव जानने के लिए दैनिक कर्क राशिफल पढ़ सकते हैं।

कर्क राशि वाले पुरुष जातक और स्त्रियों की विशेषताओं में थोड़ा अंतर हो सकता है। आइए जानते हैं इस राशि वाले पुरुष और स्त्री की विशेषताएं। 

कर्क राशि वाले पुरुष की विशेषताएं

कर्क राशि के पुरुष परफेक्ट फैमिली मैन की तरह बहुत प्रोटेक्टिव और ईमानदार स्वभाव के होते हैं। कर्क राशि वाले पुरुषों पर चंद्रमा का राज होता है, इसलिए इनका मूड भी चंद्रमा की कलाओं के साथ जल्दी-जल्दी बदलता रहता है, जिससे वे अपने आसपास की ऊर्जा के प्रति संवेदनशील होते हैं।

कर्क राशि वाली महिलाओं की विशेषताएं

कर्क राशि वाली महिलाओं का व्यक्तित्व देखभाल करने वाला होता है। ये उन लोगों के लिए पूरी तरह समर्पित, दयालु और वफादार होती हैं, जिन्हें वह प्यार करती हैं। भावनात्मक प्रवृत्ति होने के कारण इस राशि की महिला हर चीज को बारे में बहुत ज्यादा सोचती हैं और गहराई से जुड़ पाती है। इनके लिए पिछले अनुभवों को भूलना या छोड़ पाना थोड़ा मुश्किल होता है। 

कर्क राशि का सकारात्मक गुण 

कर्क राशि वाले जातकों में कई सकारात्मक गुण होते हैं, जैसे-

  • अंतर्ज्ञानी- कर्क राशि वाले जातक छोटी-छोटी बारियों को देखने की क्षमता रखते हैं, जिस कारण इन्हें धोखा देना मुश्किल होता है। साथ ही ये किसी स्थान में मौजूद ऊर्जा को समझने में भी माहिर होते हैं और किसी के मन की बात भी भांप लेते हैं।
  • सुरक्षात्मक- कर्क राशि वाले अपने प्रियजनों के लिए काफी सुरक्षात्मक होते हैं। इनकी रक्षा के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये अपने घर-परिवार की खुशी को सबसे ऊपर रखते हैं।
  • वफादार- इस राशि के जातक जिनके साथ रिश्ता जोड़ लेते हैं, उनके साथ जीवनभर वफादार रहते हुए साथ निभाते हैं।

कर्क राशि की कमजोरियां

व्यक्ति में सकारात्मक गुण के साथ कुछ कमजोरियां भी होती हैं। इसी प्रकार कर्क राशि में भी कुछ नकारात्मक पहलू हैं जैसे- 

  • अधिक भावुकता- इस राशि वालों की मुख्य कमजोरी है अधिक भावुक और संवेदनशील होना, जिस कारण ये छोटी बात को भी दिल से लगा लेते हैं और उसके बारे में बहुत ज्यादा सोचते हैं। आलोचना और अस्वीकृति से ये लोग भीतर से टूट जाते हैं।
  • मूड में बदलाव- चंद्रमा का प्रभाव होने की वजह से कर्क राशि के जातकों के विचार और मनोदशा में जल्दी-जल्दी बदलाव आता है। अगर ये अभी आपको खुश और बातूनी नजर आएंगे तो अगले ही पल एकदम शांत या चिड़चिड़े भी हो सकते हैं।
  • असुरक्षा की भावना- भावुक और संवेदनशील होने की वजह से इस राशि के लोग असुरक्षा या अनिश्चितता की भावना का अनुभव करते हैं। इन लोगों के मन में अपनी प्रिय चीजों या अपनों को खोने का डर हमेशा बना रह सकता है।

प्रेम में कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक प्रेम के मामले में गंभीर, शर्मीले और पारिवारिक स्वभाव के होते हैं। आमतौर पर ये आदर्श और यथार्थवादी लोगों की ओर आकर्षित होते हैं। हालांकि इस स्वभाव के कारण कई बार इन्हें हानि भी उठानी पड़ती है। कर्क राशि वाले ऐसे पार्टनर की तलाश में रहते हैं, जो इनके काम में हस्तक्षेप न करें और व्यर्थ की बातचीत न करें। कर्क राशि की कुछ विशेषताएं व स्वभाव इनके प्रेम जीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होती है, जो इस प्रकार हैं-

  • सादगीपूर्ण- कर्क राशि वालों को प्रेम में उथलपुथल या दिखावा पसंद नहीं होता। लेकिन सादगीपूर्ण प्रेम को ज्यादा पसंद करते हैं और एक बार जिसके साथ जुड़ जाए तो फिर जीवनभर पूरी गंभीरता और वफादारी से रिश्ता निभाते हैं।
  • ईमानदारी- कर्क राशि वालों का स्वभाव देखभाल वाला होता है। ये अपने पार्टनर की खूब परवाह करते हैं और रिश्ते में पूरी तरह से लॉयल रहते हैं।
  • संवेदनशील- कर्क राशि वाले जातक जब प्यार में पड़ते हैं तो अपने पार्टनर की भावनाओं को भी भली-भांति समझते हैं। इसके लिए प्रेम का अर्थ सिर्फ रोमांस न होकर परवाह, सुरक्षा और देखभाल से जुड़ा होता है।

कर्क राशि के स्वभाव और व्यक्तित्व का असर प्रेम संबंधों पर पड़ता है। इसके अलावा, किसी दूसरी राशि के साथ इनकी प्रेम अनुकूलता कैसी रहती है और किन राशियों के साथ इनका रिश्ता बेहतर हो सकता है, यह जानने के लिए कर्क अनुकूलता देख सकते हैं।

यदि आप अपने रिश्ते में आने वाले उतार-चढ़ाव और प्रेम संबंधों से जुड़े संकेत जानना चाहते हैं तो यहां कर्क प्रेम राशिफल पढ़ सकते हैं। 

करियर और भविष्य की संभावनाएं

ज्योतिषीय आकलन के अनुसार, कर्क राशि के जातकों का करियर स्वभाव से संवेदनशील, रचनात्मक और दूसरों की देखभाल करने वाले क्षेत्रों में सबसे अच्छा रहता है। ऐसे लोग स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासन और रचनात्मक क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। साथ ही इस राशि के जातक अपनी आजीविका का उपार्जन किसी वस्तु के व्यापार द्वारा भी कर सकते हैं। कर्क राशि वाले जातक अपना कर्क करियर राशिफल यहां पढ़ सकते हैं।

स्वास्थ्य स्थिति

कर्क राशि वालों की छाती, स्तन, फेफड़े, पेट, पाचन तंत्र और जठराग्नि जैसे अंग मुख्य रूप से संवेदनशील माने जाते हैं। इस राशि वालों को आमतौर पर गैस, अपच, मानसिक तनाव, सर्दी-जुकाम और नेत्र दृष्टि में कमजोरी की समस्या रहती है। ऐसे में इन्हें अधिक थकाऊ कार्य करने के बजाय पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है। साथ ही इन्हें अधिक तला-भुना खाने से भी बचना चाहिए। कर्क राशि वाले जातक अपने स्वास्थ्य की स्थिति और मिलने वाले संकेतों को जानने के लिए यहां पढ़ें कर्क स्वास्थ्य राशिफल।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कर्क राशि के इष्ट देवता भगवान शिव माने जाते हैं।

कर्क राशि वालों को जल्दबाजी करने, दूसरों पर तुरंत भरोसा करने और रिश्तों में उलझने से बचना चाहिए।

कर्क राशि वालों का प्यार पाने के लिए सच्ची परवाह दिखाएं, भावनात्मक जुड़ाव रखें, भरोसा बनाएं, प्यार जताएं और उनके भावनाओं का सम्मान करें।

कर्क राशि वाले कठोर, मतलबी और भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल पसंद नहीं करते।