First consultation is free
Free tools
Theme
वृषभ

वृषभ मासिक राशिफल

वृषभ · ♉
राशि बदलें
November 2026

वृषभ मासिक राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए नवंबर माह में आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति अचानक आपकी जिंदगी में वापस आ सकता है। ऐसे में हैरान होने की जरूरत नहीं है। उस व्यक्ति को आपका पहला जवाब ही आगे की स्थिति तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

अगर आप यह सोचकर उसे जवाब देते हैं कि शायद उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है, तो थोड़ा रुकें। पहले यह समझने की कोशिश करें कि वही व्यक्ति दोबारा आपके पास क्यों आया है।

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र इस महीने वक्री हैं। इसके अलावा, शनि की दृष्टि प्रेम भाव पर पड़ रही है। इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से अतीत की पुरानी बातें और रिश्ते दोबारा सामने आ सकते हैं। यह समय आपकी समझदारी और परिपक्वता की परीक्षा ले सकता है।

जब कोई पुराना व्यक्ति वापस आता है, तो आपका दिल थोड़ा नरम पड़ सकता है। उसके साथ बिताए पुराने अच्छे पल और यादें फिर से ताजा हो सकती हैं। ऐसे में भावनाओं में बहकर फैसला लेने के बजाय सोच-समझकर आगे बढ़ें।

आर्थिक स्थिति की बात करें, तो ग्यारहवें भाव में शनि होने से आपको ऐसा पैसा वापस मिल सकता है, जिसे पाने की उम्मीद आप लगभग छोड़ चुके थे।

कुल मिलाकर, यह समय परिवार के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने और रहने की जगह या घर से जुड़े फैसले समझदारी से लेने का है।

करियर

वृषभ राशि वालों के लिए नवंबर में करियर के मामले में घर से काम करने, प्रॉपर्टी या घर से जुड़े कामों में अवसर मिल सकते हैं। बृहस्पति का गोचर चौथे भाव में होने से आप ऐसे कामों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, जिन्हें घर से किया जा सके या जिनमें आपको ज्यादा आराम और सुविधा मिले।

अगर आप घर से काम करने वाली नौकरी यानी वर्क फ्रॉम होम की तलाश कर रहे हैं, तो इस दौरान ऐसे अवसर मिलने पर उन्हें तलाशना आपके लिए अच्छा हो सकता है।

इसके अलावा, नवंबर में आपका रुझान रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी मैनेजमेंट, घर की सजावट यानी इंटीरियर या घर से जुड़ी दूसरी सेवाओं के कामों की तरफ भी बढ़ सकता है।

हालांकि, सिर्फ आराम और सुविधा देखकर कोई बड़ा फैसला न लें। कोई भी अवसर चुनने से पहले यह जरूर समझ लें कि उससे आपको वास्तव में क्या फायदा होगा, आपकी जिम्मेदारियां क्या होंगी और क्या वह काम भविष्य में स्थिरता दे सकता है।

कुल मिलाकर, अगर आप कोई नया अवसर चुनते हैं, तो अपनी निजी जिंदगी और काम के बीच संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी होगा। काम के कारण परिवार और निजी जीवन की अनदेखी न करें।

आर्थिक जीवन

वृषभ राशि वालों के लिए नवंबर में पैसों से जुड़े फैसले महत्वपूर्ण रहेंगे। बृहस्पति आपके चौथे भाव में विराजमान हैं, जिससे आपका ध्यान सुख-सुविधाओं और घर से जुड़ी जरूरतों पर जा सकता है।

इस दौरान आप नया घर खरीदने या अपने मौजूदा घर की मरम्मत और सजावट पर पैसा खर्च करने के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि, 13 दिसंबर 2026 से बृहस्पति वक्री हो जाएंगे। इसलिए अगर आप घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो लोन की ब्याज दर, किस्त चुकाने की शर्तें और दूसरे अन्य खर्चों की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।

बृहस्पति के वक्री होने के दौरान घर की खरीदारी या मरम्मत पर आपका खर्च सामान्य से ज्यादा भी हो सकता है। इसलिए पहले से बजट बनाएं और अपने खर्चों पर नजर रखें।

याद रखें, घर में सुख-सुविधाएं होना जरूरी है, लेकिन भविष्य के लिए पैसे बचाना भी उतना ही जरूरी है।

दैनिक आर्थिक जीवन की भविष्यवाणी जानने के लिए, आप वृषभ राशि का वित्तीय राशिफल देख सकते हैं।

प्रेम जीवन

वृषभ राशि वालों के लिए नवंबर में प्रेम और रिश्ते भी काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। बृहस्पति आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। यह भाव घर-परिवार, भावनात्मक सुरक्षा और मन की शांति से जुड़ा होता है।

इस दौरान आप यह सोच सकते हैं कि किसी रिश्ते में आपको अपनापन और सुकून कैसे मिलता है। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो पार्टनर के साथ बातचीत भविष्य की योजनाओं, रिश्ते को आगे बढ़ाने और मिलकर अपने लक्ष्य पूरे करने पर हो सकती है। लेकिन ध्यान रखें, अपने पार्टनर से बिना कुछ कहे यह उम्मीद न करें कि वह आपकी हर जरूरत खुद ही समझ जाएगा। अपनी भावनाओं और जरूरतों के बारे में खुलकर बात करें।

अगर आप सिंगल हैं, तो परिवार के लोग आपके लिए किसी अच्छे रिश्ते का सुझाव दे सकते हैं या किसी से मिलवा सकते हैं। अगर सामने वाले की सोच और जीवन जीने का तरीका आपसे मिलता है, तो आप भी गंभीर रिश्ते के लिए तैयार हो सकते हैं।

हालांकि, 13 दिसंबर 2026 से बृहस्पति वक्री हो जाएंगे। इसलिए किसी रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले सामने वाले को अच्छी तरह समझने के लिए समय लें। यह देखें कि वह मुश्किल समय में अपनी भावनाओं को कैसे संभालता है और क्या आप दोनों की सोच व स्वभाव एक-दूसरे से मेल खाते हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।

वृषभ राशि के प्रेम राशिफल के साथ अपने दैनिक प्रेम भविष्यफल के बारे में जानें।

स्वास्थ्य

वृषभ राशि वालों के लिए नवंबर में मानसिक शांति और घर का माहौल सेहत के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। बृहस्पति आपके चौथे भाव में विराजमान हैं, जो घर-परिवार और भावनात्मक सुख से जुड़ा होता है।

अगर घर में सब कुछ ठीक रहता है, तो आपका मन खुश रहेगा और सेहत भी अच्छी रह सकती है। वहीं, अगर घर का माहौल तनावपूर्ण है या आपको लगता है कि परिवार के लोग आपको समझ नहीं रहे हैं, तो इसका असर आपके मन पर पड़ सकता है। घर की जिम्मेदारियां भी आपको मानसिक रूप से थका सकती हैं।

इसलिए अपनी भावनाओं को मन में दबाकर अकेले परेशान होने के बजाय अपनों से खुलकर बात करें। लगातार तनाव लेने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से थक सकते हैं।

ध्यान रखें कि घर की परेशानियों के कारण अपनी नींद और आराम से समझौता न करें। यही बात आपके काम पर भी लागू होती है। अगर आप घर से काम करते हैं, तो काम और निजी जीवन के बीच एक सीमा तय करें। काम के साथ-साथ अपने लिए भी समय निकालें।

कुल मिलाकर, नवंबर में अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए मानसिक शांति, पर्याप्त आराम और काम व परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

उपाय

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के लोगों के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। खासतौर पर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। सफेद वस्तुओं या सफेद कपड़ों का जरूरतमंद लोगों को दान करें। अपने घर और आसपास साफ-सफाई रखें। अपने पहनावे और व्यक्तित्व का ध्यान रखें। अपने आसपास की महिलाओं का सम्मान करें। संगीत, कला, नृत्य, गायन या साहित्य जैसी रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लें। मान्यता है कि इन उपायों से शुक्र मजबूत होते हैं और रिश्तों, करियर, आर्थिक स्थिति तथा स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सकारात्मकता आती है।

वृषभ (Taurus) राशि का मासिक राशिफल आपको आने वाले महीने के बारे में ज्योतिषीय जानकारी प्रदान करता है। वृषभ राशि चक्र की दूसरी राशि है। यह एक 'पृथ्वी तत्व' वाली राशि है जो धैर्यवान, व्यावहारिक और स्थिर स्वभाव के लिए जानी जाती है। वृषभ मासिक राशिफल आपको आने वाले महीने में प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में क्या उम्मीद करनी चाहिए, इसका एक समग्र दृष्टिकोण देता है।

वृषभ मासिक राशिफल कैसे देखें?

वृषभ मासिक राशिफल देखना बहुत आसान है। इसके लिए बस आपको ये निम्नलिखित काम करने की जरूरत है- 

एस्ट्रोटॉक (AstroTalk) की वेबसाइट पर

  1. एस्ट्रोटॉक की वेबसाइट पर जाएं।
  2. राशिफल के अनुभाग में जाएं।
  3. मासिक राशिफल का चुनाव करें।
  4. 12 राशियों में से वृषभ राशि चुनें।
  5. प्रेम, करियर, स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और अन्य विषयों के लिए अपना वृषभ मासिक राशिफल पढ़ें।

एस्ट्रोटॉक (AstroTalk) ऐप पर

  1. एस्ट्रोटॉक ऐप खोलें।
  2. दैनिक राशिफल अनुभाग में जाएं।
  3. वृषभ (Taurus) राशि चुनें।
  4. नीचे स्क्रॉल करके अपना 'वृषभ मासिक राशिफल' अनुभाग खोजें।

प्रतिदिन मार्गदर्शन पाने के लिए, आप 'वृषभ दैनिक राशिफल' भी देख सकते हैं।

वृषभ मासिक राशिफल कैसे पढ़ें?

सबसे पहले पूरी ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पढ़ें, जिससे यह समझा जा सकता है कि यह महीना वृषभ राशि के लिए अनुकूल रहेगा या धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। इसके बाद, जीवन के उन महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान दें जो फिलहाल आपके लिए अधिक मायने रखती है, चाहे वह प्रेम, करियर, स्वास्थ्य या आर्थिक मामलों से जुड़ा हो। सभी सेक्शन पढ़ने के बाद, आप यहां मासिक उपाय भी पढ़ सकते हैं, जो हर राशि के राशिफल में दिए जाते हैं। उपाय से आपको कठिन परिस्थितियों का सामना अधिक स्पष्टता के साथ करने में मदद मिल सकती है।

इसके साथ ही, अगर आप अंग्रेजी में वृषभ मासिक राशिफल पढ़ना चाहते हैं, तो इस लिंक पर क्लिक करके  'Taurus Monthly Horoscope' पढ़ सकते हैं। 

वृषभ मासिक राशिफल में क्या-क्या होता है?

वृषभ मासिक राशिफल में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम और स्वास्थ्य को शामिल किया जाता है। करियर सेक्शन में काम करने के तरीके और करियर से जुड़े अवसरों के बारे में जान सकते हैं। आर्थिक अनुभाग में यह बताया जाता है कि आपको अपनी आय से बचत और खर्चों का प्रबंधन कैसे करना है। प्रेम अनुभाग में संवाद और रिश्तों में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला जाता है। जबकि स्वास्थ्य अनुभाग आपको स्वस्थ दिनचर्या और संतुलित खान-पान बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। वृषभ राशि के मासिक राशिफल में आपकी राशि के आधार पर उपाय भी बताए जाते हैं, जिसमें प्रार्थना, मंत्र जाप या ध्यान जैसी पारंपरिक पद्धतियों शामिल होती हैं। इन्हें अपनाने से आपको पूरे महीने सकारात्मक सोच बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आने वाला सप्ताह प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में कैसा रहेगा, तो आप वृषभ साप्ताहिक राशिफल देख सकते हैं।

वृषभ मासिक राशिफल दैनिक जीवन पर कैसे असर डालता है?

महीने की शुरुआत में ही वृषभ मासिक राशिफल पढ़ने से आपको पहले से अंदाजा रहता है कि आने वाला समय कैसा हो सकता है। इससे आप आने वाली चुनौतियों या स्थितियों के लिए तैयार रह सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि राशिफल में यह संकेत मिलता है कि जल्दबाजी में लिए गए आर्थिक फैसले नुकसान करा सकते हैं, तो आप वित्तीय निर्णय लेने से पहले सतर्क रहेंगे। इस तरह आप पूरे महीने अधिक सजगता के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

प्रेम, करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास के मामले में आने वाला साल कैसा रहेगा, यह जानने के लिए 'वृषभ राशिफल 2027' पढ़ें।

रोजाना के लिए अन्य ज्योतिष टूल्स देखें

  1. पंचांग- पारंपरिक हिंदू कैलेंडर का विवरण और दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देखें।
  2. राहुकाल- वह समय-अवधि जानें जिसे पारंपरिक रूप से शुभ या महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत के लिए कम अनुकूल माना जाता है।
  3. चौघड़िया- विभिन्न समय-अवधियों के बारे में जानें, जिन्हें पारंपरिक रूप से अलग-अलग कार्यों के लिए शुभ या अशुभ माना जाता है।
  4. शुभ मुहूर्त- महत्वपूर्ण या शुभ कार्यों के लिए पारंपरिक रूप से चुने गए शुभ समय की जानकारी लें।

निष्कर्ष

वृषभ मासिक राशिफल आने वाले महीने के लिए ग्रहों की चाल के आधार पर सामान्य ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रदान करता है। इसे पढ़कर आपको एक सामान्य अनुमान मिल जाता है कि वृषभ राशि वालों के लिए यह महीना कैसा रहने वाला है। लेकिन आप विस्तृत और व्यक्तिगत मार्गदर्शन चाहते हैं तो, ज्योतिषी से फ्री कॉल करके परामर्श कर सकते हैं।

हां, वृषभ राशि का मासिक राशिफल संवाद और रिश्तों से जुड़े मामलों के बारे में सामान्य जानकारी दे सकता है। अगर आप अपने रिश्ते को लेकर परेशान हैं और व्यक्तिगत सलाह चाहते हैं तो ज्योतिष से फ्री चैट कर सकते हैं।

ग्रहों का गोचर ग्रहों की बदलती स्थिति और वृषभ राशि पर उनके संभावित प्रभाव को दिखाता है।

आप महीने की शुरुआत में वृषभ राशि का मासिक राशिफल पढ़ सकते हैं। इसके अलावा जब भी आपको ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के बारे में विस्तार से जानना हो, तो इसे दोबारा भी पढ़ सकते हैं।

वृषभ मासिक राशिफल से करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम, स्वास्थ्य, रिश्तों और व्यक्तिगत विकास जैसे क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव और भविष्य की संभावनाओं का अनुमान लगा सकते हैं।

वृषभ मासिक राशिफल राशि और ग्रहों की चाल के आधार पर सामान्य मार्गदर्शन प्रदान करता है।